13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त-दोस्त ना रहा.. जब तक सांसे चलती रहीं लगातार करता रहा वार, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

सांसे चलती देख आरोपियों ने मृतक के शरीर पर चाकू से लगातार कई वार किए और फिर शव को पुल के नीचे फेंक दिया। घटना के तीन दिनों के नादर ही पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Mansee Sahu

•

Updated: 8 Oct 2022, 11:35 AM IST

sakinaka_crime.jpg

Crime

जगदलपुर। प्रदेश में एक ऐसी घटना सामने आई है जो आपका दोस्ती पर से विश्वास उठा देगी। जगदलपुर में एक दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने ही जिगरी दोस्त की हत्या कर दी। पहले सबने साथ में बैठ कर शराब पी और फिर मृतक का गला घोंट दिया। सांसे चलती देख आरोपियों ने मृतक के शरीर पर चाकू से लगातार कई वार किए और फिर शव को पुल के नीचे फेंक दिया। घटना के तीन दिनों के नादर ही पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना परपा थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, जिन तीन आरोपियों को घटना के बाद गिरफ्तार किया किया गया है उसका मुख्य आरोपी मृतक का दोस्त है। पुलिस के अनुसार सतवंत सिंह उर्फ मोनू की हत्या उसके दोस्त नरविंदर बाजुआ उर्फ गोलू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर की है। उन्होंने हत्या कर शव को लामनी पार्क इलाके में पुल से नीचे फेंक दिया था। पुलिस ने बताया मोनू और गोलू आपस में दोस्त थे लेकिन मोनू अक्सर गोलू को अपशब्द कह दिया करता था। हालाँकि गोलू कभी पहले उसके अपशब्दों को गंभीरता से नहीं लिया करता था।

इस बीच कुछ दिन पहले गोलू अपने एक नाबालिग मित्र समेत एक अन्य युवक को लेकर मोनू के साथ शहर में कहीं पार्टी मनाने गया। यहां भी शराब पीने के बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई। जिसके बाद गोलू आवेश में आ गया और पहले उसने मोनू का गला घोंट दिया। जिससे मोनू बेहोश हो गया। फिर एक कैंची से उस पर ताबड़तोड़ वार किया। इस मारपीट में गोलू का साथ शिवा नाम के एक युवक और नाबालिग ने भी दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, गोलू को उसके गंगामुंडा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। अन्य दोनों को दूसरी जगहों से पकड़ा गया है।

मुखबिरों ने की पुलिस की मदद
जब मोनू की लाश मिली थी तब पुलिस के पास इस मामले में कोई क्लू नहीं था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि, अंधे कत्ल को सुलझाने में पुलिस की मदद CCTV कैमरे और परपा पुलिस के मुखबिरों ने की है। सबसे पहले परपा पुलिस को मुखबिरों ने ही मर्डर के संबंध में अहम सुराग दिए थे। इसके बाद पुलिस ने उसी दिशा में जांच की और मामले को सुलझा लिया। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों की तस्वीर अभी जारी नहीं की है। उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।