
मतदाताओं से संपर्क कर वोट मांगते भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम
रायपुर/ कांकेर. भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव (Bhanupratappur By Election 2022 ) के बीच झारखंड पुलिस की दो दिनों से कांकेर में एन्ट्री से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम समेत दुष्कर्म के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस पहुंची है।
झारखंड पुलिस ने 29 नवंबर को कोतवाली में सुबह 10 बजे उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया है। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। नोटिस के बाद भी चारों आरोपी ब्रम्हानंद नेताम, दीपांकर सिन्हा, केशव सिन्हा और नरेश सोनी नहीं पहुंचे। संभावना है कि नोटिस के बाद सभी को झारखंड पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
प्रचार करने निकले नेताम
उधर नोटिस और तलाश के बावजूद नेताम खेमा अपने प्रचार प्रसार में व्यस्त है। यहां 5 दिसंबर को मतदान होने जा रहा है। नेताम भाजपा के प्रत्याशी हैं। मंगलवार को सुबह 9 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम भानुप्रतापपुर ब्लॉक से लगे ग्राम भैसाकन्हार में जनसंपर्क के लिए निकले हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हैं।
बीजेपी प्रत्याशी नेताम पर लगे हैं गंभीर आरोप
Bhanupratappur By Election 2022 : भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नाबालिग लड़की के साथ रेप और सेक्स गिरोह में नाबालिग को धकेलने के प्रयास का आरोप लगाया था। उन्होंने नामांकन रद्द करने और गिरफ्तार करने की मांग भी की थी। इसी मामले में रायपुर के आरक्षक को भी निलंबित किया जा चुका है।
Published on:
29 Nov 2022 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
