2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मजदूर बाप ने 4 माह के बच्चे का डेढ़ लाख में किया सौदा, 5 लाख में दूसरी पार्टी को बेचा, महिला दलाल का Whatsapp में चल रहा धंधा

Raipur Crime News : मजदूर बाप दलालों के बहकावे में आकर अपने 4 माह के बच्चे का 1.50 लाख रुपए में बेचने को तैयार हो गया।

2 min read
Google source verification
raipur_crime_news.jpg

Laborer father deal 4 month child : गरीबी लोगों से बड़े-बड़े अपराध कराती है। ऐसा ही अपराध एक बाप कर बैठा। मजदूर बाप दलालों के बहकावे में आकर अपने 4 माह के बच्चे का 1.50 लाख रुपए में बेचने को तैयार हो गया। दो महिला दलालों ने उसके बेटे का 5 लाख में सौदा कर लिया। उसी दौरान फर्जी गोदनामा बनाते हुए पुलिस ने बेटे के पिता और रिश्तेदारों के साथ दो महिला दलालों को भी गिरफ्तार कर लिया।

महिला दलाल ही बच्चा बेचने का गिरोह चला रही थी। दोनों के मोबाइल में कई वॉट्सऐप मैसेज मिले हैं। वॉट्सऐप के जरिए नि:संतान लोगों को बच्चा खरीदने के लिए मैसेज किया जाता था। बच्चा बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने दोनों महिला दलाल, बच्चे के पिता व उसके 3 रिश्तेदारों सहित 6 आरोपियों के खिलाफ धारा 370, 34, जेजे एक्ट की धारा 80, 81 के तहत अपराध दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : Tekalgudem Naxal Attack : सुकमा-बीजापुर हमले पर बड़ा अपडेट, मुठभेड़ में 5 नक्सली की मौत और 12 घायल, बस्तर IG ने दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक कुछ महिलाओं द्वारा वॉट्सऐप के जरिए बच्चा खरीदने के लिए मैसेज करने की जानकारी मिली। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ मिलकर पुलिस ने बच्चा बेचने वाली महिलाओं को ट्रेप किया। खरीदार बनकर सिविल लाइन इलाके में रहने वाली यशोदा नायक और सुशीला नायक से संपर्क किया। इसके बाद दोनों महिलाओं ने दुर्ग के एक मजदूर से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना : तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को भी मिलेगा योजना का लाभ, जानिए कैसे खाते में मिलेंगे सालाना 12000 रूपए

मजदूर के चार बच्चे हैं। चौथा बच्चा 4 माह का बेटा है। यशोदा और सुशीला ने मजदूर को अपना बेटा डेढ़ लाख रुपए में अमीर परिवार को बेचने के लिए उकसाया। मजदूर राजी हो गया। फिर सुशीला और यशोदा ने रायपुर के खरीदार से 5 लाख रुपए में सौदा किया। इसके बाद 4 माह के बेटे के साथ उसका पिता और उनके तीन रिश्तेदार शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। आरोपी खरीदार के साथ मिलकर फर्जी गोदनामा बनवा रहे थे। इसी बीच पुलिस और महिला एंव बाल विकास विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।