उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि तेंदुआ जंगल में गाय का शिकार करने के बाद छोड़कर चला गया था। हमने गाय के पास एक ट्रैप कैमरा लगाया था। जब तेंदुआ फिर से गाय के पास आया, तो उस समय वह तार निगल चुका था। तेंदुआ के शरीर पर कुछ चोट के निशान पाए गए हैं, लेकिन उसकी हालत अब पूरी तरह से ठीक है और वह स्वस्थ है।