
छत्तीसगढ़ में 1 जून को डाले जाएंगे वोट ( Photo - Patrika )
Local Body Elections: राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम व उप चुनाव के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन चुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलेगी। मतदान 1 जून को होगा। नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी। जारी अधिसूचना के मुताबिक, नगर पंचायत बम्हनीडीह, शिवनंदनपुर, पलारी, धुमका और सहसपुरलोहारा में अध्यक्ष के पदों के साथ-साथ वार्ड चुनाव भी होंगे।
इसके अलावा 12 वार्ड में उपचुनाव होंगे। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 तथा पंच के 1136 पद मिलाकर कुल 1228 रिक्त पद के लिए चुनाव होंगे। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही ऐसे नगर पालिकाओं एवं पंचायत क्षेत्रों में जहां निर्वाचन सम्पन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।
नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत आम व उपचुनाव के लिए 11 मई से नामांकन मिलना शुरू होगा। इसकी अंतिम तिथि 18 मई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को होगी। 21 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नगरीय निकायों के लिए मतदान 1 जून को और परिणामों की घोषणा 4 जून को की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए मतदान एवं मतगणना 1 जून 2026 को की जाएगी। सारणीकरण एवं परिणामों की घोषणा दिनांक 4 जून को की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से चुनाव कराने के लिए आयोग द्वारा व्यापक तैयारियां कर ली गई है। निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार नगरीय निकायों के कुल 44525 मतदाता तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के कुल 1037789 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। नगरीय निकायों के निर्वाचन के लिए कुल 115 तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों के अंतर्गत कुल 937 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
नगरीय निकायों में चुनाव दलीय आधार पर ईवीएम से तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों में चुनाव गैर दलीय आधार पर मतपेटी के माध्यम से कराए जाएंगे। सभी नगरीय निकायों में मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक तथा त्रि-स्तरीय पंचायतों में मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होंगे।
CM साय का बड़ा दावा- पश्चिम बंगाल और असम में BJP की बनेगी पूर्ण बहुमत सरकार.. पढ़ें पूरी खबर
Published on:
09 May 2026 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
