
दूरदर्शन पर हिट हुई ‘महाभारत’, अब इस चैनल पर होगा इसका दोबारा प्रसारण
आपको बता दें कि बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ ने उस दौर में एक खास पहचान बनाई थी। पहले एपिसोड से लेकर अंतिम एपिसोड तक इसने दर्शकों को जोड़े रखा था। उन्हें बांधे रखा था। हर सीन इतना प्रभावशाली था कि दर्शक सारा काम खत्म कर टीवी के आगे ‘महाभारत’ देखने के लिए बैठ जाया करते थे। अब फैन्स के लिए एक और खुशखबरी आई है। वह ये कि ‘महाभारत’ को स्टार भारत पर दोबारा प्रसारित किया जाएगा।
जहां ‘रामायण’ ने टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़े, वहीं ‘महाभारत’ भी पीछे नहीं रही। ‘रामायण’ की तरह ‘महाभारत’ की भी पब्लिक डिमांड जारी है। टेलीचक्कर के मुताबिक बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ को अब स्टार भारत पर दोबारा प्रसारित किया जाएगा। यह 18 मई से रोज रात 8 बजे शुरू होगी।
आपको बता दें कि सीरियल में श्रीकृष्ण, पांडव, द्रौपदी, भीष्म पितामह, शकुनि, कौरव सभी किरदार पर्दे पर एक युद्ध के मैदान में नजर आए थे। लेकिन वास्तव में यह सभी काफी अच्छे दोस्त थे। और सेट पर आखिरी दिन सभी एक्टर्स एक-दूसरे के गले लगकर रोए थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें ‘महाभारत’ की शूटिंग लोकेशन पर सभी एक्टर्स रोते नजर आ रहे थे। पर्दे पर वे एक-दूसरे के प्रति चाहे कितनी ही नफरत दिखा लें, लेकिन असल में उनके बीच अच्छी दोस्ती हो चुकी थी।
Published on:
17 May 2020 07:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
