पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने महादेव सट्टा ऐप के लिए कई लोगों के नाम से बैंक (Mahadev Satta App) खाते खोले हैं। इनमें कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। 107 पासबुक बरामद हुए हैं, जिसमें से अधिकांश ऐसे लोग हैं, जिनको खाता खुलने की जानकारी नहीं है। इन खातों में भी लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।