25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / लोकसभा चुनाव के बाद होगा महतारी वंदन का सत्यापन, फिर होगी कटौती.. पूर्व CM भूपेश बघेल ने कही ये बात

लोकसभा चुनाव के बाद होगा महतारी वंदन का सत्यापन, फिर होगी कटौती.. पूर्व CM भूपेश बघेल ने कही ये बात

Mahtari Vandana yojana Update: आगामी लोकसभा चुनाव के बाद सत्यापन होगा और महिलाओं के नाम पर कटौती शुरू हो जाएगी। अभी 70 लाख बोल रहे हैं, सत्यापन के बाद 30 लाख बच जाएंगे तो बड़ी बात होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Mar 2024, 1:02 PM IST

mahtari_vandan_yojana02.jpg

Mahtari Vandana yojana Update: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महतारी वंदन योजना को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, अभी कोई वेरिफिकेशन नहीं हो रहा है। जबकि भाजपा शासन में लोकसभा चुनाव के बाद राशनकार्ड सत्यापन के बहाने नाम काटे गए थे। उसी तरह से आगामी लोकसभा चुनाव के बाद सत्यापन होगा और महिलाओं के नाम पर कटौती शुरू हो जाएगी। अभी 70 लाख बोल रहे हैं, सत्यापन के बाद 30 लाख बच जाएंगे तो बड़ी बात होगी।

बघेल ने दिल्ली से लौटने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, प्रदेश में विवाहित महिलाओं की संख्या 1 करोड़ है। आपने 30 लाख महिलाओं को पहले ही नाम काट दिया है। पहले तो भाजपा ने खुद फॉर्म भरवाया। इसके बाद कभी आधार कार्ड, कभी वोटर लिस्ट जैसे चीजे मांगते रहे। इससे 30 लाख महिलाओं ने फॉर्म ही नहीं भरा। भाजपा के नेता जब वोट मांगने गए थे, तो खुद फॉर्म भरवाए थे। इनको दोबारा फॉर्म भरवाने की क्या जरूरत थी। वोटर लिस्ट देखकर विवाहित होने का प्रमाण मिल जाता है। इनको सबके खाते में पैसा भेजना चाहिए। उन्होंने पूछा— महतारी वंदन योजना की सूची में सीएम, पूर्व सीएम और मंत्रिमंडल के सदस्यों की पत्नी का नाम है कि नहीं। पहले तो सभी को देने की बात कही थीं।

प्रदेश में बढ़ रही नक्सली घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला बोला है। भूपेश ने कहा, छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना बढ़ रही है। उसके नाम से वसूली भी हो रही है। वसूली की गारंटी शुरू हो गई है। महिलाओं से पैसा वसूल रहे हैं। फर्जी एनकाउंटर और गिरफ्तारियां भी हो रही है। पुराना दौर फिर से शुरू हो गया है।

एक प्रश्न के जवाब में भूपेश ने कहा, भाजपा नेताओं को सद्बुुद्धि मिले। सिलेंडर का दाम 400 रुपए था, तब हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी धरने पर बैठी थी। अभी 1200 करके 100 सस्ता किए हैं। यह लूटने का काम है या फिर सहायता करने का।