11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल में सरकार की ओर से महिलाओं को बड़ा तोहफा, लाखों चेहरों पर आई मुस्कान, जानिए कैसे?

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि की जानकारी के लिए महतारी वंदन योजना का मोबाइल ऐप भी है, जिसे हितग्राही प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपनी जानकारी देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत नववर्ष पर लगभग 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि राज्य शासन द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में 1 जनवरी को अंतरित कर दी है।

Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं को हर माह दी जा रही आर्थिक सहायता

इस योजना में मार्च 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक हितग्राही महिलाओं को 11 मासिक किस्तों में 7181 करोड़ 94 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। बता दें कि उक्त योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Mahtari Vandan Yojana: बदल गई तारीख, सितंबर में इस दिन जारी होगी 7वीं किश्त की राशि, जानें वजह

महतारी वंदन योजना का मोबाइल ऐप भी…

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि की जानकारी के लिए महतारी वंदन योजना का मोबाइल ऐप भी है, जिसे हितग्राही प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपनी जानकारी देख सकते हैं। महिला एवं बाल विकास से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 में कुल 69 लाख 69 हजार 399 हितग्राहियों को 651.62 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया गया।

Mahtari Vandan Yojana: इन हितग्राहियों में से 60 लाख 65 हजार 160 हितग्राहियों को एक हजार रुपए के मान से 606 करोड़ 51 लाख 60 हजार रुपए की सहायता दी गई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले 9 लाख 4 हजार 239 महतारियों को 45 करोड़ 10 लाख 76 हजार 400 रुपए इस प्रकार कुल 651 करोड़ 62 लाख 36 हजार 400 रुपए की सहायता राशि जारी की गई है।