17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Mahtari Vandana Yojana: CM देंगे तीजा का बड़ा तोहफा, इस दिन ट्रांसफर करेंगे योजना की 7वीं किस्त
Play video

Mahtari Vandana Yojana: CM देंगे तीजा का बड़ा तोहफा, इस दिन ट्रांसफर करेंगे योजना की 7वीं किस्त

MAHTARI VANDAN YOJANA: महतारी वंदन योजना को लेकर विष्णुदेव साय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। तीजा पोरा पर्व से पहले इस बार महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर होगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 1 Sep 2024, 2:02 PM IST

Mahtari Vandana Yojana: तीजा के पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महिलाओं को बड़ा गिफ्ट देने का ऐलान किया है। महतारी वंदन योजना को लेकर सीएम ने कहा है कि तीज 6 सितंबर को है लेकिन हमारी सरकार माताओं और बहनों के पर्व को देखते हुए इसे दो सितंबर को जारी करने जा रही है। सीएम विष्णुदेव साय ने ये बातें रायपुर में कही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त को लेकर छत्तीसगढ़ की माताओं बहनों को शुभकामनाएं भी दी है।

Mahtari Vandana Yojana: महतारी को मिलेगा बड़ा तोहफा

बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना की नई किस्त दो सितंबर को जारी होगी। 2 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में तीज का पर्व मनाया जाएगा। तीज 6 सितंबर को है लेकिन हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि महतारी वंदन योजना की नई किस्त की राशि तीजा के पर्व को देखते हुए 2 सितंबर को दी जाएगी। छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को एक-एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में प्रदेश (Mahtari Vandana Yojana:) सरकार देगी। महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ के साय सरकार की काफी अहम योजना है। इस योजना के तहत प्रदेश की विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।