
जायदाद हथियाने के लिए रिश्तेदार को सुपारी देकर चाची-दादी ने कराई हत्या, एेसे हुआ खुलासा
रायपुर. विधानसभा थानांतर्गत ग्राम सकरी में तालाब खदान में हुई हत्या का क्राइम ब्रांच की टीम ने खुलासा किया है। हत्याकांड में शामिल चाची-दादी समेत समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर चाकू, दो दोपहिया वाहन तथा 79 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।
क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी डीएल पोर्ते और डीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि संपत्ति बंटवारे को लेकर 27 अक्टूबर को सकरी के रहने वाले परमानंद उर्फ पप्पू चतुर्वेदी की हत्या कर शव गांव के किनारे खदान में मिला था। चाकूओं से गोदकर उसकी हत्या की गई थी। एडिशनल एसपी पोर्ते ने बताया कि परमानंद ड्राइवरी का काम करता था। उसके रिश्तेदार किशोर रात्रे ने पुलिस को सूचना दी थी कि 26 अक्टूबर की शाम करीब 5.30 बजे परमानंद को उसने आखिरी बार गांव की दुकान के पास देखा था।
ये हुए गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी बलौदाबाजार जिले के दशरमा रोड सतनामीपारा निवासी उमाशंकर धृतलहरे, अमेरा निवासी कैलाश धृतलहरे और धर्मेंद्र जांगड़े तथा कोहाडीह निवासी हरीश कुमार को धर दबोचा। पूछताछ करने पर आरोपी उमाशंकर ने बताया कि परमानंद की 32 वर्षीय चाची भगवती चतुर्वेदी निवासी धनेली तथा 80 वर्षीय दादी फूलबतिया ने एक लाख रुपए सुपारी देकर हत्या कराई है।
2 साल सजा काटकर आया था परमानंद
परमानंद 2 साल से आबकारी एक्ट में जेल में बंद था। एक माह पहले ही वह जेल से रिहा हुआ था। रिहा होने के बाद वह जेल से नहीं छुड़ाने को लेकर चाची और दादी से आए दिन विवाद कर संपत्ति बंटवारे की मांग कर रहा था। इससे तंग आकर चाची-दादी ने परमानंद की हत्या के लिए अपने रिश्तेदार उमाशंकर को एक लाख रुपए की सुपारी दे दी। हत्या के लिए उमाशंकर ने तीन और लोगों को शामिल कर लिया।
चाकुओं से गोदा
हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए परमानंद अपने साथियों के साथ पहले खरोरा पहुंचकर चाकू खरीदा। आरोपियों ने मकान किराए पर लेना है कहकर परमानंद को आमासिवनी विधानसभा के पास बुलाया। परमानंद के पहुंचने पर आरोपी बाइक पर बैठाकर उसे लेकर एक शराब दुकान पर पहुंचे। वहां से शराब खरीदकर सभी खदान तालाब पहुंचे। वहां पर सभी शराब पीने लगे। इसी दौरान मौका देखकर आरोपियों ने चाकू से गोदकर परमानंद की हत्या कर दी और उसका मोबाइल अपने साथ लेकर चले गए।
Updated on:
31 Oct 2018 09:45 am
Published on:
31 Oct 2018 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
