
सिरफिरे आशिक ने बनाई लड़की की कुछ अश्लील तस्वीरें, भेजा मंगेतर को ये तोहफा और फिर
रायपुर/मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक सिरफिरे आशिक ने युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। तस्वीरों को एडिट करने के लिए आरोपी ने कम्प्यूटर ग्राफिक्स का उपयोग किया। जिसके कारण लड़की की शादी टूट गई। इस घटना से लड़की का पूरा परिवार दुखी है। घटना के बाद लड़की के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, मुंगेली के नवागांव का रहने वाला मनोहर साहू युवती को आते - जाते छेड़ा करता था। युवती ने इस बात की शिकायत नहीं की थी। आरोपी को लड़की की कुछ तस्वीरें मिल गई थी। जिसके बाद उसने उन्हें फोटोशॉप के माध्यम से एडिट करके अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें बना दिया। इसके बाद इन अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद युवती की ये तस्वीरें वायरल होने लगी।
तस्वीरों के माध्यम से युवक लड़की की शादी तुड़वाने में लग गया। 25 जून को युवती की शादी थी, जिसके दो दिन पहले मनोहर ने तस्वीरों को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर दिया। साथ ही युवती का रिश्ता जिस परिवार से तय हुआ था, उस परिवार को मनगढ़ंत बातें कहकर बरगलाने लगा। फलस्वरूप युवती की शादी टूट गयी।
बेटी की शादी टूटने से नाराज पिता ने सिटी कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 354 क, 354 घ, 509, 506बी आईपीसी व 66, 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।
Published on:
01 Jul 2018 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
