8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छट्ठी के कार्यक्रम में आए रिश्तेदार ने नाबालिग किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रामजानकी पारा में रहने वाले राम यादव के घर पर बच्चे के छट्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी में शामिल होने के लिए उनका एक रिश्तेदार तिलक यादव (उम्र- 20 ) भी आया हुआ था। राम यादव के पड़ोस में एक 14 साल की नाबालिग अपने नानी के घर रहती थी।

less than 1 minute read
Google source verification
छट्ठी के कार्यक्रम में आए रिश्तेदार ने नाबालिग किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

छट्ठी के कार्यक्रम में आए रिश्तेदार ने नाबालिग किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रायपुर. बच्चे के छट्ठी कार्यक्रम में में शरीक होने आये एक रिश्तेदार ने बहला-फुसला कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर कार्यवाई करते हुए स्थानीय पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मां की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने रची अपने और भाई के अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

जानकारी के अनुसार, कोपरा गांव के रामजानकी पारा में रहने वाले राम यादव के घर पर बच्चे के छट्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी में शामिल होने के लिए उनका एक रिश्तेदार तिलक यादव (उम्र- 20 ) भी आया हुआ था। राम यादव के पड़ोस में एक 14 साल की नाबालिग अपने नानी के घर रहती थी।

राम यादव के रिश्तेदार उसे बहला फुसला कर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता ने ये बात अपने परिजनों को बताई। उन्होंने थाने आरोपी खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उसे रात के तीन बजे उसके गांव बासीन से गिरफ्तार कर लिया। धारा 376, 363, 4 पास्को एक्ट के तहत दोपहर बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: ग्रामीणों को लावारिश हालत में मिली करोडो की मूर्ति, जांच हुआ तो निकली 500 साल पुरानी