
मंदिर हसौद रेलवे रेलवे स्टेशन (Photo Patrika)
Raipur News: @ kamal Sukla। अमृत भारत स्टेशन के तहत रेलवे यात्री सुविधाएं बढ़ाने की योजना पर रेलवे आगे बढ़ रहा है। रायपुर स्टेशन के री-डेवलपमेंट के साथ ही वाल्टेयर रेल लाइन पर मंदिर हसौद स्टेशन नवा रायपुर क्षेत्र का बड़ा स्टेशन होगा। इसी स्टेशन से होकर ओडिशा, पुरी और राजिम, धमतरी रूट की ट्रेनों की आवाजाही होती है। परंतु स्टेशन में यात्री सुविधाएं नाकाफी हैं। इसे देखते हुए 7 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से यात्री सुविधाएं सुरक्षा प्लान पर काम शुरू किया गया है।
मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का ठेका बिलासपुर की कंपनी मेसर्स सुरेश कुमार अग्रवाल को मिला हुआ है, लेकिन निर्माण की गति काफी धीमी है। इस वजह से इस प्रोजेक्ट के समय पर पूरा होने में संशय है। जिस तरह से रायपुर स्टेशन का प्रोजेक्ट एक साल देरी से चल रहा है। वैसा ही काम मंदिर हसौद स्टेशन की सूरत बदलने के प्लान पर चल रहा है। ऐसे में गर्मी के दिनों में प्लेटफार्म पर यात्रियों को दो मिनट तेज धूप में रुकना मुश्किल होगा। रेल अफसरों के अनुसार ठेकेदार को निर्माण कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं।
रेलवे स्टेशन में इंट्री और एक्जिट गेट अलग-अलग होगा। नए स्वरूप में डेवलप करने के प्लान पर काम चल रहा है। यात्रियों को दो पल सुकून मिल सके, गार्डन और उसमें लैंड स्कोपिंग कार्य कराए जाएंगे। बाइक और कार पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। स्टेशन परिसर सीसीटीवी कैमरे के दायरे में होगा।
नए डेवलपमेंट के तहत स्टेशन में प्रवेश का पोर्च आकर्षक होगा। लाइट सोलर पैनल से जलेगी। यात्री प्रतीक्षालय, ठंडा पानी और टायलेट जैसी सुविधाओं का विस्तार होगा। प्लेटफार्म पर इंडिकेटर बोर्ड लगेंगे। ताकि यात्री अपने-अपने रिजर्वेशन कोच में आसानी से पहुंच सके।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के 15 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। भिलाई, उरकुरा और भानुप्रतापपुर के नए स्टेशनों का शुभारंभ हो चुका है। वहीं भाटापारा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा-नेवरा, बिल्हा, बालोद, दल्ली राजहरा, हथबंद, सरोना, मरोदा, मंदिर हसौद, उरकुरा, निपनिया और भिलाई नगर में काम जारी है।
रेल मंत्रालय की ओर से दिसंबर, 2022 में शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 1,300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्रों में तब्दील करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त, 2023 और 26 फरवरी, 2024 को दो चरणों में इस योजना की आधारशिला रखी थी।
Updated on:
20 Mar 2026 12:03 pm
Published on:
20 Mar 2026 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
