
Margashirsha Month 2024: श्रीकृष्ण की पूजा करना बेहद शुभ: धार्मिक मान्यता है कि मार्गशीर्ष के महीने में श्रीकृष्ण की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस महीने के हर गुरुवार को व्रत रखने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करें और विष्णुसहस्त्र नाम, भगवत गीता, गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।

Margashirsha Month 2024: पवित्र नदियों में स्नान करें: इस पवित्र अगहन माह के ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना अत्यंत फलदायी माना गया है। पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। अगर नदियों में स्नान संभव न हो तो घर में गंगाजल मिलाकर स्नान करने से भी पवित्र गंगा स्नान का फल प्राप्त होगा। साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य दें और दिन की शुरुआत भगवान का नाम से करें।

Margashirsha Month 2024: दान करें: इस माह में जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, और धन का दान करना पुण्यकारी होता है। विशेषकर अन्नदान का विशेष महत्व है। धार्मिक स्थलों पर दीपदान करें और गौ माता को चारा खिलाएं। क्योंकि गौ माता श्रीकृष्ण को प्रिय है। साथ ही इस मास में ब्राह्मण को भोजन खिलाएं और उन्हें वस्त्र-दक्षिणा दें। आपको इस माह में कंबल और गर्म तासीर वाली चीजों का दान करना चाहिए।

Margashirsha Month 2024: सात्विक आहार लें: इस महीने में सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए। तामसिक भोजन और नशे का त्याग करना चाहिए। इससे तन और मन शुद्ध रहते हैं। मार्गशीर्ष मास में गाय, कौवे, कुत्ते और चींटियों को खाना खिलाना अत्यंत शुभ होता है।

Margashirsha Month 2024: व्रत: इस महीने में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। मार्गशीर्ष महीने में पड़ने वाली मोक्षदा एकादशी को भगवान श्रीकृष्ण और भगवद्गीता का पूजन करना चाहिए। जो कि व्रतधारी के लिए विशेष फलदायी सावित होगा।

Margashirsha Month 2024: तुलसी के पत्ते चढ़ाएं: इस मास में श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते चढ़ाएं और भगवान कृष्ण के मंत्रों का भी जाप करें। वहीं इस महीने में शंख पूजा, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है।

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.patrika.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।