प्रबंधन ने पैथोलॉजी की फीस 15 लाख रखी थी- श्रीशंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस ने पैथोलॉजी सीट के लिए 15 लाख, कम्यूनिटी मेडिसीन के लिए 8 लाख व माइक्रोबॉयोलॉजी के लिए 8 लाख रुपए फीस तय करने का प्रस्ताव दिया था।मगर, छत्तीसगढ़ निजी व्यावसायिक शिक्षण संस्था ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कर दिया। पैथोलॉजी सीट के लिए 8.50 लाख, कम्यूनिटी मेडिसीन और माइक्रोबॉयोलॉजी के लिए 7-7 लाख रुपए शुल्क निर्धारित किया है। तो वहीं फॉरेसिंक साइंस, फॉर्मेकोलॉजी, फिजियोलॉजी और एनाटॉमी सीट के लिए जो प्रस्ताव दिए थे, उसे मान्य किया गया है।