
Shivraj Singh Chouhan Claim (केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह - Photo Source- Patrika)
Minister Shivraj Singh Chauhan: केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 2 लाख नवनिर्मित आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश होगा। उन्हें खुशियों की चाबी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में लगभग 122 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।
इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को नई गति मिलेगी। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन एवं सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली का भी शुभारंभ होगा। यह तकनीकी नवाचार आवास निर्माण की निगरानी को अधिक पारदर्शी बनाएगा। विकसित भारत-जी राम जी के अंतर्गत धार अपार अभियान और सुघ्घर बाड़ी अभियान की शुरुआत की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर का विमोचन किया जाएगा।
ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए अथ उद्यम-आजीविका से उद्यमिता की ओर से चैलेंज फंड इवेंट का शुभारंभ किया जाएगा। रानी मिस्त्री, लखपति दीदियों और ड्रोन दीदियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की 5 पंचायतों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा।
Updated on:
10 Sept 2026 10:28 am
Published on:
10 Sept 2026 10:28 am
