13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के विधायक का सड़क पर धरना, न्यायधानी की इस सड़क को लेकर पहले भी हो चुकी है रेल प्रशासन से जंग

महाप्रबंधक के आगामी निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे हेमूनगर,चुचुहियापारा मार्ग की मरम्मत व सौंदर्यीकरण को लेकर मार्ग को बंद कर दिया। मार्ग के हमेशा के लिए बंद होने की सूचना फैलते ही व्यापारियों से लेकर मार्ग का इस्तेमाल करने वालों ने जमकर हंगामा मचाते हुए मार्ग खोलने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। रेलवे के मार्ग अवरूद्ध होने की जानकारी लगते ही विधायक भी पहुंचे और मार्ग को खोलने रेलवे प्रदर्शन करने वालो का समर्थन करते रहे।

2 min read
Google source verification
vidhayak.jpg

बिलासपुर. बुधवार सुबह रेलवे स्टेशन गेट नम्बर 4 पर अचानक इंजीनियरिंग विभाग की टीम, आरपीएफ जवानों के साथ बुधवारी बाजार व चुचुहियापारा मार्ग पर पहुंची। सुबह 10 से 11 बजे के बीच विभागीय अफसरों के आदेश पर मुल्कराज होटल के सामने के रास्ते पर पत्थर व सीमेंट के खंभे रखकर ब्लाक करना शुरू कर दिया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन से बुधवारी बाजार के दोनों ओर लोगों की भीड़ लग गई। अचानक रास्ता ब्लाक करने से लोग परेशान होने लगे। होटल के सामने रास्ते को बंद करने के बाद टीम ने चुचुहियापारा की ओर पहुंचकर पानी टंकी के पास के रास्ते को भी बंद कर दिया।

दोनों ओर से रास्ते को बंद करने के बाद लोगों को भी काफी परेशानी होने लगी। दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों को रास्ता बंद होने की वजह से रेलवे इंस्टीट्यूट के पीछे के रास्ते से होकर चुुचुहियापारा की ओर जाना पड़ा। रेलवे अधिकारियों द्वारा अचानक मार्ग बंद करने से परेशान हो रहे लोगो ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही विधायक शैलेष पाण्डेय, रेलवे क्षेत्र के पूर्व पार्षद व विधानसभा प्रभारी व्ही रामाराव, पार्षद भास्कर राव, रामा बघेल, शहजादी कुरैशी व अन्य नेता बड़ी संख्या में पहुंच गए। सभी बंद मार्ग को दुबारा खोलने की मांग करते रहे। रेलवे अधिकारियों को धरने पर बैठे होने जानकारी लगी तो सीनियर डीसीएम विकास कश्यप मौके पर पहुंचे व उच्चाधिकारियों से चर्चा कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया।

जीएम निरीक्षण को लेकर हो रही कवायद
बिलासपुर चांपा सेक्शन का 17 दिसम्बर को महाप्रबंधक आलोक कुमार निरीक्षण करने वाले हैं। बिलासपुर हेमूनगर चुचुहियापारा मार्ग जर्जर होने की वजह से रेलवे मरम्मत कार्य व सौंदर्यीकरण कार्य शुरू करने की योजना अनुसार ब्लाक किया है ऐसा अधिकारियों का कहना है।

मार्ग बंद करना रेलवे की मनमानी
विधायक व जेडआरयूसीसी सदस्य शैलेष पाण्डेय मार्ग बंद होने की जानकारी होने के बाद बुधवारी बाजार पहुंच गए। रास्ते पर परेशान होते लोगों को देख कर विधायक ने कहा कि बुधवारी बाजार तक पहुंचने के लिए रेलवे कर्मचारियों के साथ 150 गांव के हजारों लोग चुचुहियापारा अंडरब्रिज पहुंचने के लिए मार्ग का इस्तेमाल करते है। ऐसे महत्वपूर्ण मार्ग को बंद करना रेलवे की मनमानी है जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा।