26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करने वाले मोहम्मद अकबर भी शामिल हुए मंत्रिमंडल में, देखिए उनका राजनीतिक करियर

कवर्धा सीट से सर्वाधिक वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले मोहम्मद अकबर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Mohammad Akbar

रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करने वाले मोहम्मद अकबर भी शामिल हुए मंत्रिमंडल में, देखिए उनका राजनीतिक करियर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल का गठन आज हो गया है। विधानसभा चुनाव 2018 में कवर्धा सीट से सर्वाधिक वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले मोहम्मद अकबर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मोहम्मद अकबर पिछले 25 सालों से कवर्धा जिले में ही राजनीति कर रहे हैं। 1993 से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने चार बार जीत का स्वाद चखा, जबकि दो बार हार का। 12 दिसंबर को हुई विधानसभा निर्वाचन की मतगणना में अकबर को रिकार्ड तोड़ मत मिले।

2018 के विधान सभा चुनाव में अकबर ने 59 हजार 284 मतों से जीत दर्ज की, जो छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे अधिक है। 31 राउंड में हुए मतगणना में अकबर को कुल एक लाख 36 हजार 320 मत मिले, जो इस विधानसभा में हुए कुल वैध मतों का 53.84 प्रतिशत है। पूर्व विधायक व भाजपा के प्रत्याशी अशोक साहू को 77 हजार 36 मत मिले। यह अकबर के राजनीतिक सफर में सबसे बड़ी जीत मानी जाएगी।

अकबर की राजनीति पर एक नजर





























































वर्ष मत मिले प्रतिद्वंदी मत मिलेजीत-हार का अंतर परिणाम
199314731सियाराम साहू 19269 4538 हार
1998 40571सियाराम साहू 25686 14885 जीत
200354828संतोष पाण्डे 4284611982जीत
2008 72397लालजी चंद्रवंशी 405361861 जीत
2013 91087अशोक साहू93645 2558 हार
2018 136320अशोक साहू 77036 59284 जीत