Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीसरी आंख से रखी जा रही है नजर, धान की खरीदी के साथ-साथ मिलर्स ने उठाव भी किया शुरू

कलेक्टर के निर्देश पर मिल वाले सीधे केंद्र से धान उठा रहे हैं। खरीद केंद्र में अभी धान की ठीक से आवक शुरू नहीं हुई है, बावजूद कोतबा धान खरीदी केंद्र से अब तक 2 हजार 140 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। धान की सर्वाधिक आवक और उठाव जिले भर में कोतबा का नाम पहले स्थान पर है।

2 min read
Google source verification
dhaan

paddy

कोतबा. सरकारी धान की खरीदी के साथ ही मिलों ने भी इसका परिवहन शुरू कर दिया गया है। एक पखवाड़े में कोतबा के केंद्र से 2140 क्विंटल धान का परिवहन मिल वाले कर चुके हैं। आवक और मिलों का पंजीयन बढऩे के साथ ही उठाव की मात्रा में भी बढ़ोतरी होगी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के एक माह बाद मिलें भी सक्रिय हो गई हैं। पखवाड़े भर पहले ही मिलों ने धान उठाव शुरू किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर मिल वाले सीधे केंद्र से धान उठा रहे हैं। खरीद केंद्र में अभी धान की ठीक से आवक शुरू नहीं हुई है, बावजूद कोतबा धान खरीदी केंद्र से अब तक 2 हजार 140 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है। धान की सर्वाधिक आवक और उठाव जिले भर में कोतबा का नाम पहले स्थान पर है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में औषधीय पौधों की भरमार: हर्बल स्टेट का तमगा हासिल, पर रस्म बनकर रह गया आयुष

ज्ञात हो कि धान खरीदी केंद्र कोतबा में किसानों से अब तक समर्थन मूल्य पर 6303 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। धान खरीदी के एवज में किसानों को राशि का भुगतान भी उनके खाते में किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा धान उपार्जन की बेहतर व्यवस्था के चलते किसानों को अब धान बेचने के लिए लम्बा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। धान खरीदी के समानांतर मिलर्स के लिए धान का उठाव भी जारी है। राज्य सरकार द्वारा धान बेचने वाले किसानों की सुविधा के लिए टोकन तुंहर हाथ एप बनाया गया है। इसके जरिए किसान ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : परिजनों ने हरीश के शव को लिया, ₹50 हजार व छोटे भाई को नौकरी देने पर बनी सहमति

गड़बड़ी रोकने, रहेगी कैमरे की नजर
जिले का सबसे बड़ा धान खरीदी केंद्र होने से यहां धान खरीदी केंद्र में आए दिन गड़बड़ी कि शिकायत आती रहती है, वहीं सबसे अधिक धान खरीदी का रिकार्ड भी दर्ज किया जाता है। इस बार धान खरीदी केंद्र में गड़बड़ी रोकने सीसीटीवी कैमरे की नजर है। इसके लिए केंद्र में लगे कैमरे को गुरुवार को इंजीनियर द्वारा सुधार कराया गया है। वहीं धान खरीदी फड़, सहित ऑफिस एवं परिसर और मेन गेट तक 9 कैमरे से नजर रखी जा रही है। मंडी परिसर में होने वाली हलचल कैमरे में कैद की जा रही है। सुरक्षा के दृष्टि पर कैमरे भी गड़बड़ी रोकने में समिति को मदद करेगी। जिससे मंडी परिसर में असमाजिक तत्वों व चोरी जैसे घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।