
नियमितीकरण के बगैर चल रहे होटल और ढाबे, शराब की अवैध बिक्री भी, इन्हें जारी हुआ नोटिस
रायपुर. टाटीबंध से लेकर तेलीबांधा, तेलीबांधा से लेकर जीइ रोड होते हुए मंदिर हसौद तक 100 से अधिक संख्या में संचालित अवैध होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट नियमितीकरण के बगैर चल रहे हैं। कायदे से इन्हें प्रशासन की योजना के मद्देनजर नियमितीकरण कराना था, लेकिन नियमितीकरण के लिए नियम कानून पालन ना करना पड़े, इसलिए संचालकों ने इसके लिए भी आवेदन नहीं किया है, लिहाजा यह पूरी तरह गैरकानूनी है।
यहां रात को जहां शराबियों का अड्डा बन जाता है, वहीं दिन को गाडिय़ों की कतारों की वजह से सडक़ पर हादसों का खतरा बन रहा है। दरअसल इन होटल-ढाबों के संचालन को लेकर नियम कानून बनाए गए हैं, जिसमें फायर फाइटिंग सिस्टम, सुरक्षा उपकरण, शौचालय से लेकर बैठक हॉल, स्वच्छता आदि शामिल हैं, लेकिन यहां इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जगह-जगह होटल-ढाबा होने की वजह से यहां भीड़ रहती है औैर इसी भीड़ का एक हिस्सा दुर्घटनाओं का शिकार होता है।
इन होटल-ढाबों में रात को अवैध कारोबार का संचालन होता है, वहीं रात को यह शराबियों का अड्डा बन जाता है। इसकी वजह से सडक़ दुर्घटनाओं में तेजी आ रही है। मालवाहक वाहनों के चालकों को यहां हर चीज मुहैया कराई जाती है। कमाई के फेर में ढाबा संचालकों में शराब पिलाने की होड़ मची है।
चिकन एवं मटन सेंटर खुटेरी, नास्टा सेंटर ग्राम परसदा, नास्ता सेंटर पान ठेला ग्राम परसदा, अभय ढाबा डीडी नगर थाना, बल्ले-बल्ले ढाबा रिंग रोड नं.-१, ग्रीन लाइट ढाबा, तेलीबांधा, रंजीत ढाबा, तेलीबांधा, सतगुरू ढाबा वीआइपी रोड, करारा ढाबा ३६-मॉल के पास, देलही दरबार तेलीबांधा चौक, तंदूर-३ फैमिली ढाबा, रिंग रोड-१, सीजी-०४ ढाबा, जोन-३, बलबीर ढाबा जोन-३,देशी देन द ढाबा जोन-३, टंडन ढाबा जोन-३, हमर तंदूरी ढाबा जोन-३, दशमेश ढाबा जोन-३, हाइवे ढाबा जोन-३, गोल्डन विपेज मैरिज हॉल सेरीखेड़ी, मैरिज पैलेस गार्डन सेरीखेड़ी,रायपुर ग्रीन स्वागत गार्डन सेरीखेड़ी, श्री हरिवल्लभ अग्रवाल सेरीखेड़ी, परंपरा गार्डन धरमपुरा, अनमोल ढाबा विधानसभा रोड, प्रिंस ढाबा विधानसभा रोड, लेवल-३ ढाबा विधानसभा रोड, रेड सिग्नल ढाबा विधानसभा रोड,
एमपी ढाबा जीई रोड, बहादुर ढाबा रिंग रोड-२, प्रिंस ढाबा रिंग रोड-२, बवेदा ढाबा, रिंग रोड-२, आनंद भोजनालाय रिंग रोड-२,काका दा ढाबा रिंग रोड-२, शेरे पंजाब रिंग रोड-२, प्रिंस ढाबा रिंग रोड-२, देवेंद्र ढाबा विधानसभा रोड,श्री सेमरॉक ग्लोबल सेरीखेड़ी, पिंटू ढाबा रेस्टोरेंट एवं होटल सेरीखेड़ी, तडक़ा ढाबा सेरीखेड़ी, प्रिंस ढाबा सेरीखेड़ी, कन्वेंशन स्टार हॉटल सेरीखेड़ी, रेस्टारेंट सेरीखेड़ी, मुस्कान रेस्टोरेंट पचेड़ा, ढाबा-ग्राम छतौना, रेस्टोरेंट ग्राम कुहेरा, माना बस्ती होटल, मीनाक्षी फैमिली ढाबा माना बस्ती, माना बस्टी दुर्गा प्रसाद होटल, क्यू रेस्टोरेंट धरमपुरा, थ्री किंग्स- टेमरी, सुधुराम चेलक ग्राम खुटेरी, कुलदीप सिंह ढाबा मंदिरहसौद, वैभव होटल परसदा, चोवालाल भारती ग्राम परसदा, जितेंद्र यादव, ग्राम खुटेरी, खुशबू ढाबा विधानसभा रोड, क्रास कनेक्शन ढाबा विधानसभा रोड, रायपुर ढाबा पचपेड़ी नाका, शेरे पंजाब ढाबा नया रायपुर रोड,
अंगीठी ढाबा नया धमतरी रोड, फैजा ढाबा रावणभाठा मैदान, सीगरी ढाबा विधानसभा रोड, करण पंजाबी ढाबा मोहबाबाजार, बंजारी ढाबा रिंग रोड-३, राजपूत भोजननालय रिंंग रोड-३, ओम साई ढाबा रिंग रोड-३, जबलपुर ढाबा रिंग रोड-३, न्यू राजधानी ढाबा रिंग रोड-२, यादव भोजनालाय रिंग रोड-२, पांडे भोजनालाय एलएनटी चौक टाटीबंध।
नगर-निगम आयुक्त रजत बंसल ने बताया कि शहर के भीतर और आउटर में संचालित हो रहे कई होटल-ढाबा और रेस्टारेंट अवैध है। इन होटल-ढाबों में नियमितीकरण के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। अनियमित संस्थानों का चिन्हांकन किए जाने के बाद कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Published on:
8 Sep 2018, 11:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.