रायपुर. छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पिछले पांच दिन में 600 से ज्यादा लोगों ने कमल का झंडा थाम लिया है। इसमें एक्टर, फिल्म डायरेक्टर से लेकर जनजाति समाज और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल हैं।
1 जून को छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्टर पद्मश्री अनुज शर्मा, पदमश्री राधे श्याम बारले और रिटायर्ड IAS राजपाल सिंह त्यागी, लोक कलाकार कुलेश्वर ताम्रकर सहित 300 हस्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके चार दिन बाद यानी 5 जून को पर्यावरण दिवस पर तीन से ज्यादा लोगों ने भाजपा का झंडा थाम लिया, जिससे पार्टी में हर्ष का माहौल है। इसमें जनजाति समाज से बड़े प्रतिष्ठित समाजसेवियों व संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल है। भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि एक माह पहले ही भाजपा के आदिवासी नेता नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
ये हुए शामिल
पीआर निर्मल पूर्व संयुक्त कलेक्टर, भूपेंद्र दर्रो संरक्षक गोंडवाना समाज युवा प्रभाग बस्तर संभाग, चंद्रशेखर मंडावी ब्लॉक उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग कांकेर ब्लॉक, रमेश मंडावी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोंडवाना समाज कांकेर, जितेंद्र मरकाम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोंडवाना समाज धनेलीकन्हार, विष्णु कावड़े क्षेत्रीय अध्यक्ष गोंडवाना समाज, कांकेर, विकेश कुमार हिचामी प्रदेश संगठन मंत्री गोंड महासभा आदि।