उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में 30 प्रतिशत आदिवासी और लगभग 12 प्रतिशत अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं, जिनके हितों को ध्यान में रखते हुए यह अनुदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां लगभग 76 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। राज्य में 40.11 लाख कृषक परिवार हैं, जिनमें से 82 प्रतिशत कृषक लघु एवं सीमांत श्रेणी के हैं।