25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति की रिहाई के लिए सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में उठाया मामला

समुद्री लुटेरों ने 3 दिसंबर को रात 1 बजे नाइजीरिया में शिप एमटी नेव कॉन्सटलेशन के 19 क्रू मेंबर्स को अगवा किया था।

2 min read
Google source verification
समुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति की रिहाई के लिए सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में उठाया मामला

समुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति की रिहाई के लिए सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में उठाया मामला

रायपुर । रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में समुद्री लूटेरों के चंगुल में फंसे तिवारी दंपत्ति का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से रायपुर दंपत्ति की जल्द रिहाई को लेकर मदद करने का अनुरोध किया है। इससे पहले सोनी ने केंद्रीय मंत्री सुब्रह्मण्यम जय शंकर को भी पत्र लिखा था।

आपको बता दें 3 दिसंबर को रात 1 बजे समुद्री लुटेरों ने नाइजीरिया में शिप एमटी नेव कॉन्सटलेशन के 19 क्रू मेंबर्स को अगवा किया था। जिसमें रायपुर की तिवारी दंपत्ति शामिल है। मर्चेट नेवी इंजीनियर विजय तिवारी अपनी पत्नी अंजू तिवारी के साथ जहाज में सवार थे।

सांसद सोनी ने संसद में कहा है कि उनके लोकसभा क्षेत्र रायपुर निवासी है। मर्चेट नेवी इंजीनियर विजय तिवारी और उनकी पत्नी का नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा अपहरण किया गया है जिन्हे जल्द से जल्द वह से छुड़वाया जाय।

उन्होंने कहा है कि शिप कम्पनी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार समुद्री लुटेरे क्रू मेंम्बर्स को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए हैं। सोनी ने सरकार से अनुरोध किया है कि उनके लोकसभा क्षेत्र के इंजीनियर दम्पति को जल्द लुटेरों के चंगुल से मुक्त कराएं। बता दें कि 3 दिसंबर को रात 1 बजे समुद्री लुटेरों ने नाइजीरिया में शिप एमटी नेव कॉन्सटलेशन के 19 क्रू मेंबर्स को अगवा किया था। जिसमें रायपुर की तिवारी दंपत्ति शामिल है। मर्चेट नेवी इंजीनियर विजय तिवारी अपनी पत्नी अंजू तिवारी के साथ जहाज में सवार थे।

Click & Read More Chhattisgarh News .

धान का कटोरा नहीं अपराध गढ़ बन चुका है छत्तीसगढ़ - पूर्व कृषि मंत्री

दो बहनों की मर्डर मिस्ट्री: पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, दो संदिग्ध से हिरासत में पूछताछ जारी

जवान लड़के की जिद्द ने बाप को बना दिया बेटे का हत्यारा, इस मामूली बात पर हुई थी बहस

प्रदेश के जंगलों में हो रहे शिकार को रोकने विभाग ने निकाला उपाय, PCCF ने दिए ये निर्देश

गुड़ के ये 10 फायदे जान रह जाएंगे हैरान, सर्दियों में करता है दवा की तरह काम