
जांजगीर- चांपा । अकलतरा के वार्ड नंबर 2 पोड़ीभांठा में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर में महिला की अर्धनग्न स्थिति में लाश मिली। 55 साल की अधेड़ महिला से पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसके गुप्तांग में तवे का मूठ डाल दिया। उसके गले और सीने को पैरों से रौंद डाला, जिसके कारण महिला की हडि्डयां टूट गईं, फेफड़े फट गए और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के लिए एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार पोड़ीभांठा निवासी मंजू मानिकपुरी (55) के पति की तीन साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने घर में अकेली रहती थी। उसके कोई बाल बच्चे भी नहीं है। वह दूसरों के घरों में काम कर अपना जीवन यापन करती थी। रविवार की सुबह वह काफी देर तक अपने घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोस के लोग उसके घर में जाकर देखे तो दातों तले ऊंगली दबा लिए। महिला अर्धनग्न स्थिति में लाश पड़ी थी। महिला के शरीर में चोट के निशान थे। उसकी नाक से खून भी निकल रहा था। बताया जा रहा है कि महिला के परिचित ही घर में रहे होंगे और उनके द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है। टीआई लखेश केंवट ने बताया कि संदेही पकड़ में आ गया है।
अकलतरा के एक ढाबे से पकड़ा गया बदमाश
दुष्कर्म और जघन्य हत्या को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई। जांच के दौरान पता चला कि निगरानी बदमाश सूरज भोई को घटना वाले दिन क्षेत्र में देखा गया था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ घंटों बाद ही आरोपी को अकलतरा के एक ढाबे से हिरासत में ले लिया। पहले ताे वह मना करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने महिला से दुष्कर्म और हत्या करने की बात कबूल कर ली।
महिला को अकेला देख घर में घुसा आरोपी
आरोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई की रात वह पोड़ीभांठा में घूम रहा था। तभी उसे मकान का दरवाजा खुला दिखाई दिया। वहां एक महिला अकेले सोई हुई थी। यह देखकर वह अंदर घुस गया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। वह दोबारा भी दुष्कर्म करना चाहता था, लेकिन तब तक महिला उसके चंगुल से छूटी और बाहर आकर चिल्लाने का प्रयास करने लगी। इस पर आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे अंदर खींच लिया।
सीने पर चढ़कर गला दबाया, नहीं मरी तो पैर से कुचला
आरोपी ने महिला को जमीन पर पटक दिया और घर में रखे तवे से उस पर वार किया। महिला दर्द से छटपटाने लगी तो उसके सीने पर चढ़ गया और उसके गले को हाथ से दबा दिया। इसके बाद भी महिला बचने का प्रयास करती रही। इस पर आरोपी ने छटपटा रही महिला के गले पर पैर रख दिया और उसे दबा दिया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला के हाथ में पहनी चांदी की चूड़ियां निकाल लीं और वहां से भाग निकला।
Published on:
04 Jul 2022 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
