वहीं बड़ी संख्या में नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है। नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा सभी क्षेत्रों में समग्रता के साथ यह काम हो रहा है। पड़ोस के राज्यों से भी हमारी बातचीत हुई है। बिरनपुर हिंसा को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा, वहां के सोशल मुद्दों को समझने की जरूरत है कि आखिर वहां ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण यह घटना हुई। इसे समाज को समझना होगा। उन्होंने कहा, भले ही आप भाजपा को वोट देना वो छोड़ दीजिए, लेकिन जो कुछ हो रहा है उसे समझने की आवश्यकता है।