9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Navratri 2024: मां दुर्गा के नौ स्वरूप… जो देती हैं जीवन के ये 9 संदेश, जानिए

Navratri 2024 : नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना और पूजा का उत्सव है। इस दिन माता के सभी 9 स्वरूप की पूजा की जाती है...

3 min read
Google source verification
Navratri 2024

Navratri 2024: शैलपुत्री: प्रकृति रूप पहले दिन की आराध्य शैलपुत्री देवी प्रकृति का रूप हैं। ये संदेश देती हैं कि जितनी आवश्यकता हो प्रकृति से उतना ही लें।

Navratri 2024

Navratri 2024: ब्रह्मचारिणी: तप की शक्ति मां ब्रह्वह्मचारिणी का दूसरे दिन पूजन होता है। यह संदेश देती हैं कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है।

Navratri 2024

Navratri 2024: चंद्रघंटा: मुसीबतों से निपटने तैयार रहें तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का पूजन होता है। लाइफ मैनेजमेंट की नजर से देखें तो ये बताती हैं कि कुछ मुसीबतें अचानक आ जाती हैं। हमें इनसे निपटने के लिए व्यक्ति को सदैव तैयार रहना चाहिए।

Navratri 2024

Navratri 2024: कूष्मांडा: नवरात्रि के चौथे दिन की प्रमुख देवी मां कूष्मांडा हैं। इनके हाथों में अमृत से भरा कलश है, जो कि शक्ति व निरोगी जीवन का प्रतीक है।

Navratri 2024

Navratri 2024: स्कंदमाता: स्कंदमाता देवी की पंचमी तिथि पर पूजा होगी, ये हमें बताती हैं कि जीवन अच्छाई-बुराई के बीच रहना किसी देवासुर संग्राम जैसा है।

Navratri 2024

Navratri 2024: कात्यायनी: कात्यायनी का रूप (छठवां )शोक और भय से भयभीत होने के बजाए जीतने के लिए प्रेरित करती हैं।

Navratri 2024

Navratri 2024: कालरात्रि: मां दुर्गा का सातवां स्वरूप कालरात्रि है। जीवन प्रबंधन के दृष्टिकोण से देखा जाए तो जब साधारण प्रयासों से सफलता न मिले तो अपने प्रयासों को और अधिक तेज कर देना चाहिए।

Navratri 2024

Navratri 2024: महागौरी: महाअष्टमी को महागौरी के रूप का पूजन होगा, जो कि गौर वर्ण की देवी हैं। इनकी छवि सकारात्मकता व शांति का प्रतीक है।

Navratri 2024

Navratri 2024: सिद्धिदात्री: नवरात्रि के अंतिम दिन सिद्धिदात्री का पूजन वंदन होगा। ये अपने रूप से संदेश देती हैं कि व्यक्ति को कीचड़ रूपी बुराइयों के बीच रहकर भी सुंदर व साफ रहना चाहिए। तभी हमें सिद्धियां यानी ज्ञान की प्राप्ति होगी।