1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाल आतंक: नक्सलियों ने बांधा बैनर, पूर्व सरपंच पर मुखबिरी का आरोप, कहा- जन अदालत लगाकर मारेंगे

पुलिस का मुखबिरी करना बंद करे, नौकरी लगाने के नाम पर आम जनता से लूटा गया पैसा वापस करे। उन्होंने बैंक खाता खोलने के नाम पर ग्रामीणों से पैसा लूटने का आरोप लगाया है, वापस करने कहा है। ग्रामीण क्षेत्र में जहां पर नक्सली मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध करते हैं वहीं पर पूर्व सरपंच ने क्षेत्र में जीओ टॉवर लगाने की मांग किया है।

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Naxalism

File Photo

कांकेर. आमाबेड़ा थाना क्षेत्र बड़ेतेवड़ा मार्ग पर बीती रात नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में बैनर पोस्टर लगाकर पूर्व सरपंच पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जनअदालत में सजा देने की धमकी दी है। बैनर पोस्टर मिलने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। क्षेत्र में एक पखवाड़े से लगातार नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

पुलिस के अनुसार आमाबेड़ा से बड़ेतेवड़ा जाने वाले मार्ग पर बीती रात नक्सलियों ने कई जगह पर बैनर बांधा और रास्तेभर पर्चा फेंका है। कुएमारी एरिया कमेटी ने बैनर पोस्टर के माध्यम से आमाबेड़ा के पूर्व सरपंच व वर्तमान सरपंच पति लखुराम सर्फे पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जनअदालत में सजा देने की धमकी दिया है। बैनर में लिखा है कि पूर्व सरपंच ने मजदूर व आम जनता का जो पैसा गबन किया है, वापस करें।

पुलिस का मुखबिरी करना बंद करे, नौकरी लगाने के नाम पर आम जनता से लूटा गया पैसा वापस करे। उन्होंने बैंक खाता खोलने के नाम पर ग्रामीणों से पैसा लूटने का आरोप लगाया है, वापस करने कहा है। ग्रामीण क्षेत्र में जहां पर नक्सली मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध करते हैं वहीं पर पूर्व सरपंच ने क्षेत्र में जीओ टॉवर लगाने की मांग किया है।

ऐसे जनविरोधी काम करने का आरोप लगाते हुए लखु दादा के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लिखा है। नक्सली बनकर क्षेत्र में काम कराने वाले ठेकेदारों से पैसा वसूल किया जा रहा है, जिसे तत्काल बंद किया जाए। नक्सलियों ने उसे दलाल, गद्दार करार देते हुए उसे जन विरोधी बताया है। नक्सलियों द्वारा उसे तीन साल की सजा दिया गया था। वह स्वीकार नहीं कर रहा है। नक्सलियों ने उसे जन विरोधी, जनताना विरोधी पार्टी बताते हुए जन अदालत के सामने सजा देने की धमकी दिया है।

ग्रामीणों की सूचना पर आमाबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मात्रा में बैनर पोस्टर को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा कि लखु राम सर्फे का क्षेत्र में बहुत अधिक पकड़ है। हमेशा वह आम जनता की परेशानियों को शासन प्रशासन के सामने लाने का प्रयास करते हैं। अब उनके खिलाफ क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में बैनर पोस्टर बांध कर मार्ग में पर्चा फेंका है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ हैै।