
NEET UG 2025: प्रदेश में एमबीबीएस की 2130 और बीडीएस की 700 सीटों में प्रवेश के लिए नीट यूजी 4 मई को होगी। इसके लिए छात्र 7 मार्च तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट का आयोजन करेगी। प्रदेश में 10 सरकारी व 5 निजी मेडिकल कॉलेज हैं।
वहीं, एक सरकारी समेत 6 डेंटल कॉलेज चल रहे हैं। इस साल एक नया निजी डेंटल कॉलेज शुरू होने की पूरी संभावना है। इससे बीडीएस की 100 सीटें बढ़ जाएंगी। इसमें आधी सीटें स्टेट कोटे के लिए होंगी।
पिछले साल नीट में प्रदेश के 43 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इनमें 22 हजार से ज्यादा क्वालिफाइड हुए थे। सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 82 फीसदी सीटें स्टेट कोटे की होती हैं। इसमें छत्तीसगढ़ मूल के छात्रों को एडमिशन मिलता है। जबकि 15 फीसदी सीटें ऑल इंडिया व 3 फीसदी सीटें सेंट्रल पूल की होती हैं। निजी कॉलेजों में 42.5-42.5 फीसदी सीटें स्टेट व मैनेजमेंट तथा 15 फीसदी सीटें एनआरआई कोटे के लिए आरक्षित होती हैं। यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन Direct link
प्रदेश में नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में सबसे ज्यादा 230 सीटें हैं। दुर्ग में 200 सीटों पर पढ़ाई हो रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, छात्रों को नीट की तैयारी के लिए फोकस करना होगा। नीट कठिन तो है ही, लेकिन एमबीबीएस की पढ़ाई और कठिन है। हालांकि इससे बिना घबराए जो छात्र तैयारी करते हैं, वे सफल होते हैं। पिछले साल एमबीबीएस की सभी सीटें भर गई थीं।
दरअसल, एमबीबीएस की सीटें कभी खाली नहीं रहतीं। यही कारण है कि एक-एक सीट के लिए काफी मारामारी है। यही कारण है कि सभी कोटे की सीटों के लिए काफी प्रतिस्पर्धा रहती है। मेरिट के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। इसमें ऑल इंडिया कोटे की काउंसलिंग दिल्ली से होती है, जबकि स्टेट, मैनेजमेंट व एनआरआई कोटे के लिए प्रवेश डीएमई कार्यालय करता है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
6 Mar 2025, 10:07 AM IST
Published on:
6 Mar 2025, 10:07 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़




