
पुरानी कंपनी के रेट पर मेडिकल वेस्ट का निष्पादन करेगी नई कंपनी, फैसला आज
रायपुर . आखिरकार ढाई महीने बाद प्रदेश के दो संभागों में मेडिकल वेस्ट के निष्पादन का रास्ता साफ होता दिख रहा है। पर्यावरण विभाग ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई निष्पादन की प्रस्तावित दरों पर अंतिम फैसला करते हुए, पुरानी कंपनी को दी जाने वाली दरों की अनुशंसा की है।
पर्यावरण विभाग से मेडिकल वेस्ट प्रभारी ने बताया, कि सचिव संजय शुक्ला की ओर से संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं से भेजी गई दरों का अध्ययन कर पुरानी दरों पर ही कार्य संपादित करने पर सहमति जताई है, जिसके लिए अब फिर से स्वास्थ्य विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है। वहीं अंतिम निर्णय एक-दो दिनों के भीतर करने की बात उनकी ओर से कही जा रही है। वहीं कंपनी में अब भी दरों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। उनका कहना है, कि पिछले दो माह से बिना किसी दर के कंपनी कार्य का संपादन कर रही है। जिससे उन्हें भी विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कार्रवाई जारी है।
आइएमए और कंपनी में दरों को लेकर मतभेद होने की स्थिति में कई बड़े अस्पताल, क्लीनिक और नर्सिंग होम कंपनी को कचरा नहीं दे रहे थे। वहीं दरों पर सहमति बनने के बाद भी इन संस्थानों का वही रवैया बरकरार है। इस पर पर्यावरण विभाग ने सख्त रवैया अपनाते हुए ८ संस्थानों का निरीक्षण कर कानूनी कार्रवाई के साथ सभी संस्थानों को नोटिस भेजा। इसके बावजूद संस्थानों की संख्या में कोई खास वृद्धि नहीं हो पाई है। अब भी रायपुर संभाग के हजार और दुर्ग के १०७ अस्पताल सेवाएं लेने से इंकार कर रहे हैं।
Published on:
17 Jul 2018 09:07 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
