
समाज को विकास की नई दिशा देने संगठित प्रयास जरूरी : मंत्री वर्मा
रायपुर @ समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाने के लिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। समाज की एकता, तरक्की और भलाई के लिए आपसी समन्वय से काम करना है। समाज की शक्ति संगठन से होती है। समाज के विकास के लिए सभी को संगठित होना आवश्यक है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अभनपुर विकासखंड के ग्राम क़ुर्रु में मनवा कुर्मी चंदखुरी राज के 78 वें वार्षिक राज अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होनें स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ स्कूल को शैक्षणिक एवं अन्य विकास कार्याे के लिए 25 हज़ार रुपए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि राज्य के विकास के कुर्मी समाज का महत्वपुर्ण योगदान है। कुर्मी समाज मुख्यतः कृषि कार्य से जुड़ा हैं। कृषि की उन्नति से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था गतिमान होती है।
उन्होंने समाज के लोगों से उन्नत कृषि के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान देने की अपील की है। वर्मा ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। हमें प्रभु श्री राम के आदर्श और चरित्र केवल सुनना ही नही अपितु अपने जीवन में उतारना भी हैं। सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ किया है। कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद विद्यापीठ के बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य ललिता वर्मा, तिल्दा जनपद सभापति शिव शंकर वर्मा, भूतपूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, चंदखुरी राज प्रधान चिंता राम वर्मा, समस्त राज के राजप्रधान, सामाजिक पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Updated on:
28 Jan 2024, 8:20 PM IST
Published on:
28 Jan 2024, 8:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.