रायपुर. माना एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद आदि शहरों के लिए 5-5 विमानों की सुविधा होने की वजह से अब दिवाली सीजन में भी यात्रियों को काफी राहत मिली है। किराया भी 5000 से 6000 रुपए के बीच है। बीते तीन महीनों के भीतर 3 से 4 नई फ्लाइट शुरू हुई हैं। अब रायपुर से हैदराबाद के लिए भी 5 फ्लाइट की सुविधा है। इसके साथ ही रायपुर-जयपुर उड़ान शुरू हो चुकी है। इंडिगो, एयर इंडिया और जेट का औसत किराया इस सीजन में 7 हजार रुपए से कम है। रायपुर-दिल्ली का औसत किराया दिवाली के दिन 6000 रुपए के करीब है। आमतौर पर आम दिनों यह किराया 5000 से 5500 के बीच रहता है।