4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगर निगम से महिला थाना मार्ग में पहले बंद रास्ते को खोला अब लगाएंगे सिग्नल

दो माह पहले जिस मार्ग को ट्रैफिक जाम और दुर्घटना का कारण मानते हुए बंद कर दिया था, उसी मार्ग को अब शुरू कर दिया गया

2 min read
Google source verification
Traffic signal

नगर निगम से महिला थाना मार्ग में पहले बंद रास्ते को खोला अब लगाएंगे सिग्नल

रायपुर. दो माह पहले जिस मार्ग को ट्रैफिक जाम और दुर्घटना का कारण मानते हुए बंद कर दिया था, उसी मार्ग को अब शुरू कर दिया गया। जाम से निजात दिलाने बीच में डिवाइडर बनाया गया। इससे भी व्यवस्था नहीं संभली, तो अब उसमें ट्रैफिक सिग्नल लगाया जा रहा है।

बात हो रही है नगर निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस से महिला थाना मार्ग का। दो महीना पहले यह मार्ग बंद था। इसे शुरू कर दिया गया और जाम से बचने बीच चौक में डिवाइडर बना दिया गया था। लेकिन अब इससे भी राहत नहीं मिल रही है। अब वहां ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाएगा। जबकि इससे कुछ ही दूरी पर स्थित फायर बिग्रेड चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया है।

यह है असली वजह
सूत्रों के मुताबिक सरकार बदलने के बाद पुलिस मुख्यालय के एक बड़े अधिकारी पॉवर में आ गए हैं। उनका अक्सर पुरानी बस्ती और कालीबाड़ी चौक से महिला थाने होते हुए सिविल लाइन इलाके में जाना होता है। लेकिन व्हाइट हाउस से महिला थाना वाला मार्ग बंद होने के कारण उन्हें फायर बिग्रेड चौक से होते हुए गुजरना पड़ता था। कई बार ट्रैफिक जाम होने के कारण उनकी गाड़ी भी जाम में फंस जाती थी। इसके चलते उन्होंने सबसे पहले व्हाइट हाउस से महिला थाना मार्ग को खुलवाया। मार्ग खुलने से अब दुर्घटना की आशंका बढ़ गई। इसी के चलते ट्रैफिक सिग्नल लगवाया जा रहा है।

300 मीटर में 4 सिग्नल
महिला थाना के सामने ट्रैफिक सिग्नल लगने के बाद करीब तीन सौ मीटर के दायरे में चार ट्रैफिक सिग्नल हो जाएंगे। बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, कालीबाड़ी चौक, फायर बिग्रेड चौक और अब महिला थाना। बंजारी चौक में भी सिग्नल लगा है, लेकिन उसे अभी चालू नहीं किया गया है। सभी के बीच करीब तीन सौ मीटर की दूरी है। हर ट्रैफिक सिग्नल में करीब एक मिनट का समय लगेगा।

यहां हैं ज्यादा जरूरत
एनआइटी-डीडी नगर चौराहा, आकाशवाणी चौक, मोवा ओवरब्रिज से दलदल सिवनी मोड़, पुरानी बस्ती-बूढ़ातालाब चौक, खम्हारडीह चौकी के पास आदि ऐसे स्थान हैं, जहां ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहता है। दिनरात वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।