7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला कांग्रेस की इस नेत्री ने 1 लाख 20 हजार में बेचा बच्चा, डॉक्टर, नर्स सहित 4 गिरफ्तार

महिला कांग्रेस की इस नेत्री ने 1 लाख 20 हजार में बेचा बच्चा, डॉक्टर, नर्स सहित 4 गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh

महिला कांग्रेस की इस नेत्री ने 1 लाख 20 हजार में बेचा बच्चा, डॉक्टर, नर्स सहित 4 गिरफ्तार

दिनेश यदु@रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक नवजात का एक लाख बीस हजार रुपए में सौदा करने का मामला सामने आया है। ब्रिकी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला दलाल को नवजात शिशु के साथ गिरफ्तार कर लिया। नवजात का सौदा करने के मामले में कांग्रेस के एक महिला नेत्री का नाम सामने आया है। कांग्रेस की महिला ने 1 लाख 20 हजार में एक नवजात का सौदा किया है। पुलिस ने डॉक्टर, नर्स के साथ महिला दलाल सहित चार को गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला
दरअसल राजधानी के टिकरापारा इलाके में 32 वर्षीय एक अज्ञात प्रार्थी ने अपने स्तर पर जांच करने के बाद शहर के हटरी बाजार के पास नवजात शिशु के सौदा करने की सूचना पुलिस को दी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि डॉ.वाडेकर क्लिीनिक यह सौदा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर महिला प्वाइंटर को रवाना किया। प्रार्थी और महिला प्वाइंटर दोनों महिला दलाल जो पेशे से नर्स का भी कार्य करती है, मुलाकात कर बच्चे खरीदने की इच्छा जाहिर किया।

बच्चे की कीमत लगाई 1 लाख 20 हजार रुपए
इस पर अनुचित वाडेकर (महिला दलाल) ने एक लाख बीस हजार रुपए में बच्चा देने की बात कही। जिस पर महिला प्वाइंटर तैयार हो गई और बच्चे को देखने की इच्छा जाहिर किया। थोड़ी देर बाद महिला दलाल ने बच्चे को लाकर दिखाने को कहा और महिला प्वाइंटर के पास खड़ी पुलिस टीम ने महिला दलाल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दलाल वाडेकर से पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चा नाबालिग का है । जिसमें पता चला कि प्रसव उसने अपने देखरेख में घर में कराया है। जानकारी के आधार पर पुलिस की महिला टीम ने नाबालिक से उसके मां की उपस्थित में पूछताछ किया।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
बालिका की मां ने बताया कि वे लोग राजनांदगांव के निवासी है।मंयक सिन्हा (गोल्डी ) ने शादी का झांसा देकर अनाचार किया था। बालिका का गर्भवती हो गई थी । बाद में आरोपी युवक ने शादी से मना कर दिया।समाज के डर से वे रायपुर पहुची थी । आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाना रायपुर में शुन्य में मामला दर्ज कर राजनांदगांव पुलिस को कार्रवाही को लिए स्थानांतरित किया गया।

इससे पहले 4 बच्चे को बेचा
महिला दलाल अंकित वाडेकर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके पूर्व में चार नवजात शिशिुओं का सौदा अपने तीन अन्य महिला साथियों के साथ मिलकर किया है। जिसमें दो नवाजात शिशु का सौदा 1 लाख 50 हजार में शानू मशीह (जो पेशे से डाक्टर है) के माध्यम सौदा हुआ। एक नवजात का सौदा आभा मुदलियार और सौदा लीली शांति के माध्यम से 1 लाख 20 हजार रुपए में किया गया।

ये है कांग्रेस की नेत्री
कांग्रेस की नेत्री आभा मुदलियार महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व में बड़े पदो पर थी ,साथ ही वर्तमान में कांग्रेस की सदस्य है। कुछ वर्ष पूर्व पुरानी बस्ती के दानी पारा में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग के मामले में इसका बेटा पकड़ाया था।