इस प्रश्नपत्र को डाउनलोड करने के लिए रीजनल डॉयरेक्टर के मोबाइल पर पासवर्ड आता था। डॉयरेक्टर के मोबाइल में आए पासवर्ड फर्जीवाड़ा करने वालों तक पहुंच जाता था। पासवर्ड आरोपियों तक कैसे पहुंचता था। इसके लिए पुलिस को रीजनल डॉयरेक्टर के मोबाइल नंबर, ईमेल नंबर, कंप्यूटर की जांच करनी थी, लेकिन एेसा नहीं किया गया है। और न ही एनआईओएस के कार्यालय से विद्यार्थियों के रिकार्ड, कंप्यूटर व अन्य जानकारी ली गई। गुरुवार को पुलिस परीक्षा देने वाले की तलाश में लगी रही। मूल परीक्षार्थी दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं।