
कोरबा . कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर नो पार्किंग जोन में मेनरोड पर खड़ी होने वाली गाडिय़ों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की मुहिम चालू हो गई है। गुरुवार से कलेक्टोरेट गेट के बाहर ट्रैफिक पुलिस ने एक एएसआई सहित तीन स्टॉफ को तैनात किया। यहां गाडिय़ों को ठहरने नहीं दिया।
गुरुवार को सहायक उप निरीक्षक वैभव तिवारी दो सिपाहियों के साथ कलेक्टोरेट कार्यालय के बाहर मेनरोड पर पहुंचे। यहां खड़ी एक कार चालक को समझाइस दी। कार को कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने मेनरोड से बाहर निकाल दिया। कार्यालय के सामने खड़ी बाइक को भी हटा दिया। आटो चालकों को समझाइश दी। उन्हें वाहन खड़ी नहीं करने के लिए कहा। नियम तोडऩे पर चालान करने की चेतावनी दी। कलेक्टोरेट गेट के बाजू में स्थित एटीएम के बाहर खड़ी गाडिय़ों को भी पुलिस ने हटा दिया।
ट्रैफिक थानेदार एसएस पटेल ने बताया कि कलेक्टोरेट मार्ग पर प्रशासन के सभी महत्वपूर्ण दफ्तर हैं। पुलिस जिला पंचायत के प्रवेश द्वार से लेकर एसपी दफ्तर की गेट नियमित कार्रवाई करेगी। इसका निर्णय लिया गया है। कलेक्टोरेट गेट और जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर मेनरोड में गाडिय़ों का ठहराव न हो इसके लिए नियमित कार्रवाई का फैसला किया गया है। पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान पर ही गाड़ी खड़ी करने के लिए कहा जा रहा है। नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
मरम्मत के लिए रेल फाटक बंद, लगी जाम
इधर, मरम्मत के लिए गुरुवार को मानिकपुर पोखरी के पास स्थित रेल फाटक घंटों बंद रहा। इसका असर शहर की ट्रैफिक पर पड़ा। मानिकपुर रेल फाटक से ईमलीडुग्गू तिराहा तक जाम लगा रहा। मानिकपुर रेल साइडिंग तक गाडिय़ां खड़ी हो गई। जाम को खोलवाने के लिए ट्रैफिक पुलिस पहुंची, लेकिन फाटक के करीब रेल लाइन पर चल रही मरम्मत के कारण फाटक देरी से खुला। तब शहर में नो इंट्री का समय हो गया। वाहन चालकों ने गाडिय़ों को मड़पार तिराहा के पास खड़ी कर दिया। इससे ट्रांसपोर्ट नगर चौक से एसईसीएल की ओर जाने वाली मार्ग पर ट्रैफिक वन वे हो गया।
Updated on:
19 Jan 2018 02:32 pm
Published on:
19 Jan 2018 11:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
