31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की खूबसूरत वादियों के लिए छत्तीसगढ़ से नहीं है कोई सीधी फ्लाइट, विंटर सीजन में निराश हुए टूरिस्ट

प्रदेशवासियों को देश के 13 खूबसूरत पर्यटन राज्यों के लिए एक भी सीधी फ्लाइट नसीब नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Akanksha Agrawal

•

Updated: 20 Nov 2019, 10:04 AM IST

manali

देश की खूबसूरत वादियों के लिए छत्तीसगढ़ से नहीं है कोई सीधी फ्लाइट, विंटर सीजन में निराश हुए टूरिस्ट,देश की खूबसूरत वादियों के लिए छत्तीसगढ़ से नहीं है कोई सीधी फ्लाइट, विंटर सीजन में निराश हुए टूरिस्ट

रायपुर. गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ ही पर्यटकों का रूख देश के खूबसूरत पर्यटन राज्यों की ओर होने लगा है, लेकिन इस बार भी प्रदेशवासियों को देश के 13 खूबसूरत पर्यटन राज्यों के लिए एक भी सीधी फ्लाइट नसीब नहीं है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना से पर्यटक और पहाड़ी राज्यों के लिए सीधी फ्लाइट नहीं होने की वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, असम आदि राज्यों के लिए यात्रियों को मुंबई या दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ रही है, जिसकी वजह से यात्रियों को दो से तीन गुना रकम खर्च करनी पड़ रही है।

छत्तीसगढ़ से हर साल बड़ी संख्या में यात्री उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों की ओर रूख करते हैं। इनके लिए कोई भी सीधी फ्लाइट नहीं है, जबकि शिलांग के लिए एक सीधी फ्लाइट शुरू करने के बाद इसे बंद कर दिया गया। गोवा के लिए इंदौर से कनेक्टिंग फ्लाइट है, बाकी अन्य राज्यों के लिए यात्रियों को विमान बदलना पड़ रहा है, वहीं अलग फ्लाइट लेने की वजह से जेब पर चपत लग रही है।

यहां के लिए एक भी उड़ान नहीं :- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, असम, अरूणाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा।

यहां के लिए सीधी या कनेक्टिंग फ्लाइट :- महाराष्ट्र-मुंबई, नागपुर, मध्यप्रदेश-इंदौर, भोपाल, दिल्ली, पं बंगाल, कोलकाता, ओडिशा-झारसुगड़ा, झारखंड-रांची, कर्नाटक-बेंगलूरू, तेलंगाना-हैदराबाद, तामिलनाडु-चेन्नई।

ट्रैवल्स एजेंसियों के मुताबिक ठंड के दिनों में बर्फबारी देखने और खूबसूरत वादियों में रहने पहाड़ी राज्यों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की भारी डिमांड है। इन राज्यों में नवंबर महीने से ही होटल-रिसॉर्ट, फार्म हाउस में एडवांस बुकिंग चल रही है, वहीं कई होटलों में जनवरी तक की वेटिंग है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना कि निदेशक राकेश सहाय ने बताया कि विंटर सीजन का शेड्यूल तय हो चुका है, जिसके मुताबिक माना एयरपोर्ट से दूसरे राज्यों के उड़ान के लिए इस सीजन में कोई भी अतिरिक्त फ्लाइट नहीं मिल रही है।

एयर ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया सीजी चैप्टर चेयरमैन भरत देव राजधानी से पर्यटक व पहाड़ी राज्यों के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है। मुंबई के साथ ही पुणे, अहमदाबाद और जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट की डिमांड की गई है। शिमला, देहरादून, जम्मू-कश्मीर, शिलांग आदि के लिए भी प्रदेश से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है।