6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीसीटीवी के भरोसे नया रायपुर की पहरेदारी, इसके बावजूद सीबीडी एरिया में ‘बार’ खोलने की तैयारी

नया रायपुर क्षेत्र में जब तक मंत्री और आला अधिकारियों की शिफ्टिंग नहीं होगी तब तक सुरक्षा को लेकर यह अव्यवस्था का आलम रहेगा

2 min read
Google source verification
new raipur

सीसीटीवी के भरोसे नया रायपुर की पहरेदारी, इसके बावजूद सीबीडी एरिया में ‘बार’ खोलने की तैयारी

रायपुर. नया रायपुर में सुरक्षा के तमाम दावे फेल साबित हो रहे हैं, इधर नया विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) ने सेक्टर-21 के सीबीडी एरिया में शराब परोसने के लिए बार का टेंडर जारी कर दिया है। नया रायपुर में सुरक्षा के दावे सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म तक सीमित रह गया है। किसी अनहोनी पर 100 नंबर पर डायल करें या तुरंत मदद की जरूरत हो तो यहां सुरक्षा कर्मियों को पहुंचने में घंटों लग जाते हैं।

नया रायपुर के सेक्टर-29 में रहने वाले रहवासियों ने राखी थाने में चोरी, असुरक्षा को लेकर कई रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कई मामलों का निराकरण नहीं किया जा सका है। एनआरडीए के अधिकारियों का कहना है कि नया रायपुर में सुरक्षा की पहरेदारी सीसीटीवी कैमरे के जरिए हो रही है। हमने सभी चौक-चौराहे और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के चाक-चौबंध व्यवस्था की है, लेकिन पत्रिका ने अपनी पड़ताल में पाया कि नया रायपुर में कई ऐसी वीरान सडक़ें हैं, जहां यदि लूटपाट की घटनाएं हो जाए तो अपराधियों को पकडऩा तो दूर की बात बल्कि उस तक पहुंचना टेढ़ी खीर साबित हो रही है, क्योंकि नया रायपुर के कई सेक्टरों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। सीसीटीवी सॢवलांस सिस्टम भी अब तक कारगर साबित नहीं हो सका है। सीसीटीवी सर्विलांस के लिए देश की एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

नया रायपुर क्षेत्र में जब तक मंत्री और आला अधिकारियों की शिफ्टिंग नहीं होगी तब तक सुरक्षा को लेकर यह अव्यवस्था का आलम रहेगा। सिक्स, फोर लेन चौड़ी सडक़ों पर सफर करना रात में और खतरनाक साबित हो रहा है।

नया रायपुर क्षेत्र में वीआइपी दौरे के दौरान ही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था दिखाई देती है। महानदी और इंद्रावती भवन में सुरक्षा निजी सेक्योरिटी कंपनी के हवाले हैं, यहां बड़ी समस्या रहवासियों की है, जिनके लिए राखी थाने में शिकायत के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। सेक्टर-29 में वर्तमान में कई ऐसे परिवार है, जिनके घर में चोरी हो चुकी है।

नया रायपुर विकास प्राधिकरण सेक्टर-21 में बार- रेस्टोरेंट के लिए 1911 वर्गफीट का बिल्डअप एरिया उपलब्ध कराएगा। सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के रिटेल टॉवर में बार,होटल आदि संचालित किए जाने की योजना चल रहा है। सेक्टर-34 में स्टार होटल और सेक्टर-36 में छोटे लॉज, रेस्टोरेंट के लिए कवायद चल रही है। एनआरडीए ने इसके लिए जमीन आरक्षित कर ली है।

एनआरडीए के सीईओ रजत कुमार ने कहा कि नया रायपुर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। अब तक ऐसी कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। कई मामलों पर हमने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराएं हैं। सुरक्षा और संस्थागत व्यवस्था की शिकायतों को लेकर रहवासियों की समस्याएं भी दूर की गई है।