
दो दिनों से कमजोर सिस्टम दोबारा हुआ सक्रिय, बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी
रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई ईलाकों में कल रात से ही तेज बारिश हो रही है। आज सुबह भी राजधानी रायपुर में बारिश लगातार हो रही है। राजधानी में बारिश दो दिन से थमी हुईं थी। कभी-कभार शाम को हल्की बौछारें पड़ रही थी। दिनभर धूप निकलने और आसमान साफ होने से उमस भी बढऩे लगी थी। पर अब कल रात से हो रही बारिश ने लोगों को राहत दिलाई है।
READ MORE: केरल बाढ़: मदद के लिए आगे आया छत्तीसगढ़, कांग्रेस विधायक भी देंगे एक माह का वेतन
वहीं, प्रदेश के कुछ संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जिसमें जांजगीर में ५ सेमी, कृषि बिलासपुर और उसूर में 4 सेमी, बिलासपुर, बचेली, कोटा में ३ सेमी, बीजापुर, भैरमगढ़, कटेकल्याण, नहरपुर, दुर्ग कोंडल, चांपा, बागबहरा, मानपुर, फरसबहार, कासाबेल में दो-दो सेमी बारिश दर्ज की गई। जबकि अनेक स्थानों पर एक-एक सेमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बना है। जिसकी ऊंचाई 7.6 किमी है। इसके प्रभाव से एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी व लगे क्षेत्र में आगामी 24 घंटे में बनने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है। प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है। राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। एक-दो बार वर्षा या बौछारें पडऩे की संभावना है। जिसका नजारा सुबह से ही रायपुर में देखने को मिल रहा है।
Published on:
19 Aug 2018 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
