बैठक में शिक्षा, बेरोजगारी, छात्रवृत्ति, महाविद्यालयीन समस्याओं को लेकर एक सशक्त जनआंदोलन चलाने की भी सहमति बनी। जिसकी विस्तृत रणनीति जल्द ही घोषित की जाएगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, 7 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसयूआई की भूमिका सबसे अहम होगी, जो कांग्रेस पार्टी के लिए इंजन की तरह काम करती है।