इधर, मंत्री कश्यप ने बैज पर तंज कसते हुए कहा कि दीपक बैज को यह बात पूरे प्रदेश को बतानी चाहिए कि आपकी जासूसी कौन कर रहा है। कौन आपका राज जानने के लिए मोबाइल की चोरी कर रहा है। आपका शक यदि कांग्रेस के किसी नेता पर है, तो किसी कांग्रेस के नेता ने ही चोरी की होगी। यदि आपको भूपेश बघेल- टीएस सिंहदेव पर शक है, तो उसको उजागर करें, ताकि हम मोबाइल सही सलामत उपलब्ध करा सकें।