19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG Politics: राजनीतिक दलों के लिए जुलाई खास! राजधानी में होगी खरगे की सभा, तो यहां चलेगा भाजपा का प्रशिक्षण

CG Politics: राजनीतिक दलों के लिए जुलाई खास! राजधानी में होगी खरगे की सभा, तो यहां चलेगा भाजपा का प्रशिक्षण

Political News: राजनीतिक दलों के लिए जुलाई बहुत खास होने वाला है। कांग्रेस-भाजपा दोनों का बड़ा कार्यक्रम होगा। कांग्रेस राजधानी में 7 जुलाई को बड़ी सभा करने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 29 Jun 2025, 11:11 AM IST

भाजपा पार्टी का झंड़ा (फाइल फोटो पत्रिका)

भाजपा पार्टी का झंड़ा (फाइल फोटो पत्रिका)

CG Politics: राजनीतिक दलों के लिए जुलाई बहुत खास होने वाला है। कांग्रेस-भाजपा दोनों का बड़ा कार्यक्रम होगा। कांग्रेस राजधानी में 7 जुलाई को बड़ी सभा करने जा रही है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगे। वहीं, भाजपा में 7 जुलाई का दिन सत्ता और संगठन के लिए काफी खास होगा।

इस दिन से मैनपाट में भाजपा के मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं की क्लास लगेगी। इसमें सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाने और आम जनता तक सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद 14 से 18 जुलाई तक विधानसभा का मानसून सत्र होगा। इसमें सत्ता और विपक्ष के विधायक सीधे एक-दूसरे पर हमलावर रहेंगे।

भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने बनाए प्रभारी

इस बार कांग्रेस के लिए राजधानी में होने वाली सभा में भीड़ जुटाना चुनौतीपूर्ण होगा। दरअसल, अभी कोई चुनाव नहीं है। वहीं, बारिश के साथ खेती-किसानी का मौसम है। ऐसे में भीड़ जुटाना मुश्किल काम होता है। यह बात कांग्रेस को भी अच्छे से पता है। यही वजह है कि कांग्रेस ने भीड़ जुटाने के लिए जिलेवार प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह प्रभारी अपने-अपने प्रभार वाले जिले में जाएंगे और बैठक कर सभा की रणनीति बनाएंगे।

यह भी पढ़े: CG Congress: इस कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, फर्जी अफसर बनकर की लाखों की ठगी, जमीन भी अपने नाम करवाई

खास बात यह है कि भीड़ जुटाने के लिए पूर्व मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इसमें पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे को दुर्ग शहर व ग्रामीण, जयसिंह अग्रवाल को रायपुर शहर व ग्रामीण, मोहन मरकाम को जगदलपुर व बस्तर ग्रामीण, उमेश पटेल को बिलासपुर शहर व ग्रामीण, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का सरगुजा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा चार अन्य पूर्व मंत्रियों को भी जिले का प्रभार दिया गया है।

हर सत्र के लिए अलग-अलग बिंदु तय

सरगुजा के मैनपाट में 7 से 9 जुलाई तक भाजपा के नेता संगठन और सत्ता के बीच राजनीति का पाठ पढ़ेंगे। इसके लिए हर दिन के सत्रों के लिए अलग-अलग बिंदु तय हो रहे हैं। इसके साथ ही स्थल चयन की कवायद भी तेज हो गई है। इसके लिए शनिवार को वरिष्ठ नेताओं ने मैनपाट का दौरा भी किया है। दरअसल, यह राजनीतिक पाठशाला पूरी तरह से गोपनीय रहेगी। इसमें केवल आमंत्रित वरिष्ठजन ही शामिल होंगे। इसमें आगामी तीन साल की चुनावी रणनीति भी बनेगी।

शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। वहीं, शिविर का समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। तीन दिनों तक आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सत्ता और संगठन के लिए काफी अहम माना जा रहा है। मैनपाट के तिब्बती मॉनेस्ट्री हॉल में होने वाली बैठक में भाजपा के सभी सांसद, विधायक उपस्थित रहेंगे।