15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नकटी गांव एक बार फिर छावनी में तब्दील, सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग, निकलेगी न्याय पदयात्रा

Raipur Nakti Gaon: नकटी गांव के प्रभावित परिवार के लोग आज न्याय पदयात्रा कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताएंगे। न्याय पद यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल होंगे..
2 min read
Google source verification
Raipur nakti gaon latest news

नकटी गांव में भारी पुलिस तैनात, सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: नकटी गांव में एक बार भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं सरकार से न्याय की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग गांव में एकजुट हुए हैं। इस न्याय पद यात्रा में कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल हुए। जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित अनेक नेता, विधायक और प्रभावित परिवार के साथ न्याय पदयात्रा में शामिल होंगे।

Raipur Nakti Gaon: 13 किलोमीटर की पदयात्रा

जिला और शहर कांग्रेस कमेटी नकटी गांव के 85 प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने न्याय पदयात्रा निकलेगी। यह पदयात्रा नकटी गांव से प्रारंभ होकर लगभग 13 किलोमीटर का सफर तय कर पीटीएस चौक, माना, फुंडहर चौक, राम मंदिर करेंसी टावर तेलीबांधा गौरव पथ होते हुए राजभवन (लोक भवन) पहुंचेगी।

अस्थायी आवास को किया अस्वीकार

कांग्रेस नकटी गांव में ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को 2,000 वर्गफीट भूमि आवंटित कर पुनर्वास करने और उनके मकान तोड़े जाने से हुए नुकसान के अनुरूप उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग कर रही है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन द्वारा 20 किलोमीटर दूर सेक्टर-30 स्थित हाउसिंग बोर्ड के चौथी मंजिल के फ्लैटों में दिए जा रहे अस्थायी आवास को अस्वीकार किया है। वे वर्तमान में गांव में ही अस्थायी टेंट एवं टीन शेड में रहकर जीवन-यापन कर रहे हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ दिए, पर पुनर्वास व मुआवजे पर कोई ठोस निर्णय नहीं किया। कांग्रेस राज्यपाल से हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करेगी। इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित अनेक नेता, विधायक और प्रभावित परिवार बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

भारी पुलिस बल तैनात

पदयात्रा के दौरान विवाद की स्थिति से निपटने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर राजधानी में यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव किया गया है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नकटी के ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम मंदिर तिराहा (करेंसी टावर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक यातायात का दबाव अधिक रहेगा। इस दौरान श्रीराम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक की सर्विस रोड पूरी तरह बंद रहेगी। महासमुंद की ओर से दुर्ग जाने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे इस अवधि में केवल मुख्य मार्ग का उपयोग करें।