14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से बदल सकता है मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश के आसार

Heavy Rain Warning: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमने से अब तक सामान्य से 29% कम बारिश दर्ज हुई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट।
2 min read
Google source verification
CG Weather Update

भारी बारिश के आसार (photo source- Patrika)

CG Weather Update: प्रदेश में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal Low Pressure) में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से बुधवार से प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। दरअसल, पिछले 48 घंटों से राज्य में बारिश पूरी तरह थमी हुई है, जिससे दिन के तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तीखी धूप और अत्यधिक उमस के कारण लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसमी आंकड़ों के मुताबिक, मानसून के आगमन के बाद से अब तक प्रदेश में कुल 252.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य अनुमान (355.8 मिमी) से 29 फीसदी कम है। हालांकि, रायपुर की स्थिति बेहतर है, जहाँ अब तक 299.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है, जिसे सामान्य माना जा रहा है।

Chhattisgarh Weather News: 19 जिलों में सूखे जैसे हालात, किसानों की बढ़ी चिंता

प्रदेश में मानसून दस्तक दिए 23 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक केवल 14 जिलों में ही सामान्य बारिश दर्ज की गई है। बाकी के 19 जिलों में औसत से बेहद कम पानी गिरा है। जुलाई के शुरुआती हफ्ते (4-5 जुलाई) में हुई मूसलाधार बारिश के बाद से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे बारिश का ग्राफ लगातार गिर रहा है। इस मानसूनी ब्रेक के कारण किसानों की चिंताएं फिर से बढ़ गई हैं, जो बारिश के भरोसे धान की बुआई और रोपाई की तैयारियों में जुटे थे।

IMD Weather Update: थमी बारिश से चढ़ा पारा, बढ़ा दिन-रात का अंतर

राजधानी समेत पूरे प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण ज्यादातर इलाकों में पारा चढ़ गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चला गया है। रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। गौर करने वाली बात यह है कि आमतौर पर बारिश के सीजन में तापमान 35 डिग्री के आसपास नहीं रहता, लेकिन इस बार दिन और रात के तापमान में महज 7 डिग्री का ही अंतर रह गया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग