15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक मासूम और 4 महिलाएं बहे, 9 लोग तैरकर बाहर निकले

इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक मासूम और 4 महिलाएं बहे, 9 लोग तैरकर बाहर निकले
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh news

इंद्रावती नदी में नाव पलटने से एक मासूम और 4 महिलाएं बहे, 9 लोग तैरकर बाहर निकले

रायपुर/जगदलपुर/बीजापुर. बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के नेलसनार के करीब इंद्रावती नदी में नाव पलटने से 5 लोग बह गए। हादसे में एक साल का बच्चा और चार महिलाएं तेजधार में बह गए, जबकि नाव में सवार नौ अन्य लोग किसी तरह तैरकर किनारे सुरक्षित बाहर निकल गए। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

Read Also: जहरीले मच्छरों के काटने से 13 जवानों की मौत, 300 से ज्यादा बीमार, मचा हड़कंप

13 लोग सवार थे नाव में
इंद्रावती नदी के चतुआ घाट से एक बच्चे समेत 13 लोग नाव पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, कि दोपहर करीब 2 बजे नाव तेज बहाव में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उफनती नदी में एक साल का मानू अटामी, वेको कुमली, वेको राजमती और सोढ़ी कमला बह गए।

Read Also: टायर फटने से 5 बार पलटकर घर से टकरा गई बोलेरो, 2 की दर्दनाक मौत, 6 की हालत गंभीर

रात तक नहीं मिला सुराग
घटना की खबर पाकर पुलिस और प्रशासन का अमला एसडीआरएफ के दल के साथ राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचा। रात तक जब लापता लोगों का सुराग नहीं लग सका तो दल वापस लौट आया। जो कल सुबह फिर से तलाश में जुटेगा।

Read Also: SBI ATM से निकले 500 के फटे और नकली नोट, देखकर ग्राहक रह गए हैरान

इससे पहले एक और घटना में तीन लोग बहे
भैरमगढ़ के नायब तहसीलदार विनोद साहू ने बताया कि लापता सभी लोग बेलनार पंचायत के पुन्नूड़वाया के हैं। आपको बता दें कि करीब दो साल पहले भी एक नाव पलटने से तीन लोग इंद्रावती में बह गए। जिसकी लाश गोताखोरों ने निकाली थी। वहीं, अब उफनती नदी में 3 महिला और 1 एक साल के मासूम के बहने से फिर से बड़ा हादसा हो गया।

Read Also: पड़ोसी के घर से आई बेटी की चीखने की आवाज, मां पहुंची तो देखा दरिंदा और मासूम थे इस हाल में