9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का खुलासा, रायपुर में 6 सटोरिए गिरफ्तार

Online Satta Racket Busted: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का खुलासा, रायपुर में 6 सटोरिए गिरफ्तार(photo-patrika)

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का खुलासा, रायपुर में 6 सटोरिए गिरफ्तार(photo-patrika)

Online Satta Racket Busted: छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के दौरान इंडिया और न्यूजीलैंड के मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था।

Online Satta Racket Busted: डीडी नगर क्षेत्र से दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र से अनिल खत्री और लीला राम पहलाजानी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी www.onebet9.com वेबसाइट के जरिए क्रिकेट मैच पर दांव लगवा रहे थे और ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे थे।

वहीं तेलीबांधा थाना क्षेत्र से धरमू उर्फ धर्मेंद्र पोहानी, संजय तकटानी उर्फ सोनू, राहुल असलानी और अभय शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी JMD777 नाम की आईडी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

मोबाइल, लैपटॉप और दस्तावेज जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और ऑनलाइन लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। इन उपकरणों के जरिए सट्टे का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

जुआ एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट-2022 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।