17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इनाम के लालच में एक ही इंसान ने चार बार बनाया बेवकुफ

गुढि़यारी इलाके में एक ठेकेदार इनाम फंसने के झांसे में आ गया और 44 हजार से अधिक रुपए से ठगा गया।

2 min read
Google source verification
online fraud

ऑनलाइन ठगी के लगातार मामले सामने आने के बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं आ पाई है। गुढि़यारी इलाके में एक ठेकेदार इनाम फंसने के झांसे में आ गया और 44 हजार से अधिक रुपए से ठगा गया।

रायपुर . ऑनलाइन ठगी के लगातार मामले सामने आने के बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं आ पाई है। गुढि़यारी इलाके में एक ठेकेदार इनाम फंसने के झांसे में आ गया और 44 हजार से अधिक रुपए से ठगा गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले भी एेसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें इनाम का लालच देकर पैसा वसूल लिया जाता है।

READ MORE: नौकरी के सपने दिखाकर 5 साल तक लड़की से करता रहा अय्याशी, खुला राज तो होटल में किया ये काम

पुलिस के मुताबिक गुढि़यारी के प्रेमनगर निवासी शिवकुमार शर्मा के मोबाइल पर 23 मई को अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और बताया कि नापतौल बिग बाजार से बोल रहा है और उसको इनाम में टाटा सफारी मिला है। टाटा सफारी को लेने के लिए इंश्योरेंस व ट्रांसपोर्टिंग चार्ज देना पड़ेगा। इसके लिए 6300 रुपए जमा करने पड़ेंगे।

टाटा सफारी मिलने की लालच में पडक़र शिवकुमार ने आरोपी के बताए बैंक खाता नंबर में 6300 रुपए जमा कर दिया। इसके अगले दिन आरोपियों ने फिर फोन किया और ट्रांसपोर्टिंग जार्च के नाम पर 12 हजार 400 रुपए फिर जमा करने के लिए कहा। शिवकुमार ने फिर उसी बैंक खाते में रकम जमा कर दिया। इसके बाद आरोपी ने फिर फोन किया और गाड़ी को रवाना करने के नाम पर 25 हजार 400 रुपए जमा करने के लिए कहा। इसके लिए उसने तीन अलग-अलग बैंक खाता नंबर दिया। इस पर शिवकुमार ने तीनों के खाते में कुल 25 हजार 400 रुपए जमा किया। इसके अगले दिन आरोपी ने शिवकुमार को फिर फोन किया और बताया कि टाटा सफारी रायपुर भेजा जा रहा था। रास्ते में ड्राइवर ने एक्सीडेंट कर दिया। गाड़ी थाने में जब्त हो गई है। उसे छुड़ाने के लिए 75 हजार रुपए और जमा करने पड़ेंगे।

READ MORE: प्रोफेसर गर्ल स्टूडेंट से बोला, चुटकियों में दिला दूंगा नौकरी उसके बदले देना होगा...

इसके बाद शिवकुमार को ठगी का एहसास हुआ। उसने राशि जमा नहीं किया, बल्कि पहले जमा की गई राशियों को वापस मांगा। इससे आरोपी नाराज हो गए और अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। शिवकुमार ने कई बार फोन किया। आरोपियों ने जवाब नहीं दिया, तो इसकी शिकायत थाने में की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।