20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Online Fraud: अनजान मैसेज को ओपन करना पड़ा महंगा, सीए के अकाउंट से 3 लाख से ज्यादा पार

Online Fraud: मोबाइल में दिन में एक के बाद 15 टैक्स मैसेज आए। इसमें से एक मैसेज को उन्होंने ओपन कर दिया। इसके कुछ देर में ही उनके अलग-अलग बैंक खातों से 3 बार में 3 लाख 94 हजार रुपए निकल गए।

2 min read
Google source verification
CG News: अनजान मैसेज को ओपन करना पड़ा महंगा, सीए के अकाउंट से 3 लाख से ज्यादा पार

ठगी (photo-patrika)

Online Fraud: @नारद योगी। अनजान मैसेज को ओपन करना एक रिटायर्ड सीए को भारी पड़ गया। उनके बैंक खातों से 3 लाख से अधिक की राशि पार हो गई। इसकी शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की अरेस्टिंग नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक कंचन गंगा फेस-2 निवासी रिटायर्ड सीए विष्णुदत्त बघेल के मोबाइल में दिन में एक के बाद 15 टैक्स मैसेज आए। इसमें से एक मैसेज को उन्होंने ओपन कर दिया। इसके कुछ देर में ही उनके अलग-अलग बैंक खातों से 3 बार में 3 लाख 94 हजार रुपए निकल गए। इसकी शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।

मोबाइल करते हैं हैक

अनजान मैसेज या इंटरनेट लिंक एक तरह से साइबर ठगों को फिशिंग लिंक होता है। इसे ओपन करते ही मोबाइल हैक हो जाता है। इससे ठगों को मोबाइल का पूरा एक्सेस मिल जाता है। इसके जरिए बैकिंग संबंधी जानकारी लेकर बैंक खाते से रकम निकाल लेते हैं।

20 से ज्यादा केस दर्ज

शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस साल अब तक 20 से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हो चुके हैं। इसमें शेयर मार्केट में मुनाफा, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग लिंक आदि के जरिए ऑनलाइन ठगी की गई है। कुछ मामलों में आरोपी पकड़े भी गए हैं।

तीन किश्तों में निकाले 3.94 लाख रुपए

आरोपी ने इतनी शातिर अंदाज से ठगी की कि पीड़ित को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ठगों ने तीन बार में कुल 3,94,000 रुपए खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने पांच महीने बाद बैंक अकाउंट का डिटेल चेक किया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

इसके बाद उन्होंने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित विष्णु दत्त बघेल की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके

  1. OTP और PIN कभी शेयर न करेंकोई भी बैंक, कंपनी या सरकारी संस्था आपसे OTP, ATM PIN या पासवर्ड नहीं मांगती।
  2. अनजान लिंक पर क्लिक न करेंSMS, WhatsApp या Email में आए संदिग्ध लिंक (जैसे “इनाम जीते”, “KYC अपडेट करें”) से दूर रहें।
  3. फर्जी कॉल से सावधान रहेंअगर कोई खुद को बैंक अधिकारी, पुलिस या कस्टमर केयर बताकर जानकारी मांगे तो तुरंत कॉल काट दें।
  4. केवल सुरक्षित वेबसाइट (HTTPS) का इस्तेमाल करेंपेमेंट करते समय URL में “https://” जरूर देखें।
  5. पब्लिक Wi-Fi पर बैंकिंग न करेंखुले Wi-Fi नेटवर्क पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना जोखिम भरा होता है।
  6. ऐप्स केवल आधिकारिक स्टोर से डाउनलोड करेंGoogle Play Store या Apple App Store के अलावा कहीं से भी ऐप डाउनलोड न करें।
  7. सोशल मीडिया पर ज्यादा जानकारी शेयर न करेंआपकी पर्सनल जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
  8. बैंक अलर्ट और स्टेटमेंट चेक करते रहेंकोई भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखे तो तुरंत बैंक को सूचित करें।