20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर संतरे में होते हैं कई चमत्कारी गुण, जो दिलाते हैं इन बीमारियों से छुटकारा

संतरा लोगों के सबसे पसंदीदा फलों में से एक होता है, इसके खट्टे मीठे स्वाद के कारण सबसे लोकप्रिय फलों में इसकी गिनती की जाती है

2 min read
Google source verification
Orange

प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर संतरे में होते हैं कई चमत्कारी गुण, जो दिलाते हैं इन बीमारियों से छुटकारा

रायपुर. संतरा लोगों के सबसे पसंदीदा फलों में से एक होता है, इसके खट्टे मीठे स्वाद के कारण सबसे लोकप्रिय फलों में इसकी गिनती की जाती है। संतरे में विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कोलिन जैसे अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की वजह से संतरा हमें कई प्रकार की बीमारियों से लडऩे में मदद करता है।

रक्तचाप कंट्रोल करता है
संतरे के फल में हेस्परिडिन और मैग्नीशियम जैसे तत्वों की उचित मात्रा पाई जाती है। जो हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इसलिए जिन किसी लोगों को रक्तचाप संबंधित बीमारियां होती है उन्हे डॉक्टर संतरे के फल का सेवन करने का सुक्षाव देते हैं।

जुकाम- ठंड के समय में अक्सर लोगों को जुकाम जैसी शिकायत होने लगती है। जिससे लोग सारा दिन परेशान रहते हैं। जुकाम के समय रोजाना संतरे का सेवन सेहत के बहुत लाभदायक होता है। संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण यह जुकाम से लडऩे में मदद करता है। संतरे के रोजाना सेवन से जुकाम और कफ जैसी बीमारियों से तुरंत आराम मिलता है।

त्वचा के लिए भी होता है फायदेमंद
संतरे में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनमें पाए जाने वाले विटामिन हमारी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। विटामिन सी हमारी त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। विटामिन सी त्वचा की झुर्रियों को दूर करता है और साथ ही संतरे के छिलको को सुखा कर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है।

दिल को भी रखता है हेल्दी
संतरे के सेवन से लोगों में दिल से संबंधित बीमारियों से लडऩे की क्षमता को बढ़ाता है। संतरे में विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम और क्लोरीन प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सारे पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।