8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धान खरीदी की तारीख का हुआ ऐलान, मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिया फैसला

CG Paddy Purchase : इस साल सरकार 1 करोड 25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है....
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 9 Sep 2023, 2:39 PM IST

paddy_puchase_.jpg

रायपुर। CG Paddy Purchase : भूपेश बघेल सरकार ने धान खरीदी की तारीख तय कर ली है। धान खरीदी के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में तारीख को लेकर चर्चा हुई। जिसमें सभी की राय के अनुसार निर्णय लिया गया। विपणन वर्ष 2023-24 के लिए छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की शरुआत होगी। वहीं इस साल सरकार 1 करोड 25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें : इस योजना के हितग्राहियों को मिलेगा पैसा, CM बघेल 23.93 करोड़ रूपए अकाउंट में करेंगे ट्रांसफर

CG Paddy Purchase : मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की जाएगी। बता दें कि मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक जारी है। इसमें धान खरीदी और धान के उठाव को लेकर भी चर्चा जारी है। बैठक में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव कुमार डहरिया मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : बेटी दिल में है तो विल में भी हो, नहीं तो प्यार करने का ढोंग बंद हो... कवयित्री जान्हवी पांडेय